Netflix देखने वालों के लिए खुशखबरी, Flipkart दे रहा FREE सब्सक्रिप्शन, जानिए कैसे उठा सकते हैं फायदा
Flipkart Plus यूजर्स अब मुफ्त में Netflix सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं। जानिए कौन इस ऑफर का उठा सकता है फायदा और कितने SuperCoins की होगी जरूरत और Netflix फ्री में क्लेम करने का पूरा तरीका क्या है:

Netflix नई फिल्में, वेब सीरीज, डॉक्यूमेंट्री और इंटरनेशनल कंटेंट देखने के लिए लाखों लोग हर महीने Netflix का सब्सक्रिप्शन लेते हैं। हालांकि, कई यूजर्स इसके बढ़ते सब्सक्रिप्शन चार्ज की वजह से इसे खरीदने से बचते हैं। ऐसे लोगों के लिए Flipkart एक शानदार ऑफर लेकर आया है, जिसके तहत कुछ यूजर्स मुफ्त में Netflix का फायदा उठा सकते हैं। अगर आप Flipkart से लगातार शॉपिंग करते हैं और Flipkart Plus सदस्य हैं, तो आपके लिए यह ऑफर काफी काम का साबित हो सकता है। कंपनी अपने लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत यूजर्स को SuperCoins देती है, जिन्हें अलग-अलग रिवॉर्ड्स में रिडीम किया जा सकता है। अब इन्हीं SuperCoins की मदद से Netflix सब्सक्रिप्शन भी हासिल किया जा सकता है।
यह ऑफर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो OTT कंटेंट देखना पसंद करते हैं लेकिन हर महीने अतिरिक्त पैसे खर्च नहीं करना चाहते। जितनी ज्यादा खरीदारी, उतने ज्यादा SuperCoins। यही SuperCoins अब Netflix जैसे लोकप्रिय OTT प्लेटफॉर्म तक पहुंच का रास्ता बन रहे हैं। Flipkart का यह ऑफर क्या है, कौन इसका फायदा उठा सकता है और Netflix सब्सक्रिप्शन क्लेम करने का पूरा तरीका क्या है।
Flipkart Plus यूजर्स को कैसे मिलेगा Netflix
कंपनी समय-समय पर SuperCoins के बदले Netflix और अन्य OTT बेनिफिट्स उपलब्ध कराती है। यूजर्स अपने Flipkart ऐप में जाकर Rewards सेक्शन में उपलब्ध ऑफर्स चेक कर सकते हैं। Flipkart पर खरीदारी करने पर ग्राहकों को इनाम के तौर पर SuperCoins दिए जाते हैं। यह एक तरह का डिजिटल रिवॉर्ड सिस्टम है। इन Coins को फ्लाइट बुकिंग, होटल बुकिंग, डिस्काउंट कूपन, शॉपिंग ऑफर्स और अब Netflix जैसे OTT सब्सक्रिप्शन के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
Netflix फ्री में क्लेम करने का तरीका
Netflix ऑफर का फायदा उठाने के लिए सबसे पहले Flipkart ऐप खोलें और अपने Plus अकाउंट में लॉगिन करें। इसके बाद Rewards या SuperCoins सेक्शन में जाएं। यहां उपलब्ध ऑफर्स की लिस्ट दिखाई देगी। अगर आपके अकाउंट के लिए Netflix ऑफर उपलब्ध है, तो वह आपको वहीं नजर आएगा। ऑफर पर क्लिक करके आवश्यक SuperCoins रिडीम करें और आगे दिए गए नियमों का पालन करें। रिडेम्प्शन पूरा होने के बाद आपको Netflix एक्टिवेशन से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।
Netflix सब्सक्रिप्शन की कीमत कितनी होती
भारत में Netflix फिलहाल चार अलग-अलग प्लान्स ऑफर करता है, ताकि यूजर्स अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से प्लान चुन सकें। सबसे सस्ता Mobile Plan है, जिसकी कीमत 149 रुपए प्रति माह है। इसमें Netflix को केवल मोबाइल और टैबलेट पर देखा जा सकता है। इसके बाद Basic Plan आता है, जिसकी कीमत 199 रुपए प्रति माह है। इस प्लान में यूजर्स मोबाइल, लैपटॉप और टीवी पर कंटेंट देख सकते हैं।
अगर आप बेहतर वीडियो क्वालिटी और एक साथ दो डिवाइस पर स्ट्रीमिंग चाहते हैं, तो Standard Plan उपलब्ध है। इसकी कीमत 499 रुपए प्रति माह है और इसमें Full HD (1080p) क्वालिटी मिलती है। वहीं, सबसे महंगा Premium Plan है, जिसकी कीमत 649 रुपए प्रति माह है। इस प्लान में 4K + HDR वीडियो क्वालिटी और एक साथ चार डिवाइस पर कंटेंट देखने की सुविधा मिलती है।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


