काम की बात: 30 दिन FREE में देखें Netflix, 6 साल बाद वापस आया ऑफर, ऐसे करें क्लेम
Netflix for Free: अगर आप भी Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपको फ्री में मिल सकता है, वो भी 30 दिनों के लिए। खबर है कि कंपनी करीब 6 साल बाद इस ऑफर को वापस ला रही है। कैसे करें क्लेम, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस

Netflix फैन्स के लिए खुशखबरी। कंपनी करीब 6 साल बाद फिर से अपने '30 दिन फ्री ट्रायल' ऑफर वापस लेकर आई है। फिलहाल यह ऑफर चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। एक रिपोर्ट के अनुसार, Netflix चुपचाप अपने सबसे लोकप्रिय साइन-अप बेनिफिट्स में से एक को वापस ला रहा है। हाल के दिनों में, दुनियाभर के कई यूजर्स ने बताया है कि नया अकाउंट साइन-अप करने पर उन्हें स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने इस बात की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने 2020 के आसपास वैश्विक स्तर पर इस ऑफर को बंद कर दिया था। अब 6 साल बाद कंपनी फिर से यह ऑफर वापस लेकर आई है। फ्री ट्रायल से नए यूजर्स फिल्मों और शो की लाइब्रेरी को देख पाते थे।
30 दिन FREE चलाएं Netflix
नेटफ्लिक्स ने कन्फर्म किया है कि चुनिंदा देशों में नए एलिजिबल मेंबर्स को स्ट्रीमिंग सर्विस का फ्री ट्रायल दिया जा रहा है। कंपनी के हेल्प सेंटर के अनुसार, अगर यूजर का अकाउंट, डिवाइस और लोकेशन एलिजिबल हैं, तो साइन-अप के दौरान फ्री ट्रायल का ऑप्शन अपने आप दिखाई देगा। अगर उन्हें यह ऑफर नहीं दिखता है, तो इसका मतलब है कि उनका अकाउंट अभी इसके लिए एलिजिबल नहीं है।
गैजेट्स 360 ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि एक नए ईमेल एड्रेस के साथ नया नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाते समय "Try 30 days for ₹0" ऑफर दिखाई दिया।
रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सभी अकाउंट्स के लिए ट्रायल की अवधि एक जैसी नहीं हो सकती है। जहां कुछ यूजर्स को 30-दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है, वहीं कुछ अन्य यूजर्स ने बताया है कि उन्हें 15-दिन का ट्रायल ऑफर मिला है। इससे पता चलता है कि कि कंपनी A/B टेस्टिंग का तरीका अपना रही हो सकती है, जिसमें अलग-अलग यूजर्स को अलग-अलग प्रमोशनल ऑफर मिलते हैं।
2020 में बंद कर दिया था ऑफर
विशेष रूप से, नेटफ्लिक्स ने कई सालों तक इस ऑफर की पेशकश करने के बाद 2020 के आसपास वैश्विक स्तर पर अपना 30 डे फ्री ट्रायल बंद कर दिया। इस कदम के साथ, कंपनी यह तय कर सकती है कि क्या फ्री ट्रायल को वापस लाने से ज्यादा लोगों को नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
कैसे चेक करें कि आप मुफ्त नेटफ्लिक्स ट्रायल का क्लेम कर सकते हैं या नहीं, नीचें देखें स्टेप्स:
1. नेटफ्लिक्स वेबसाइट पर जाएं या नेटफ्लिक्स ऐप डाउनलोड करें।
2. उस ईमेल एड्रेस का उपयोग करके एक नया नेटफ्लिक्स अकाउंट बनाएं जिसका पहले उपयोग नहीं किया गया है।
3. साइन-अप प्रोसेस के दौरान, "Try 30 days for ₹0" या "15-day free trial" ऑफर देखें।
4. अपनी पसंदीदा सब्सक्रिप्शन प्लान चुनें।
5. प्रोसेस को आगे बढ़ाने के लिए एक वैध पेमेंट मेथड जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, या UPI पेमेंट ऑप्शन जोड़ें।
6. रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरी करें।
7. फ्री ट्रायल पीरियड के दौरान मुफ्त में मूवी-शो देखना शुरू करें।
यूजर्स को ध्यान देना चाहिए कि Netflix डिफॉल्ट रूप से AutoPay चालू रखता है। इसका मतलब है कि अगर आप ट्रायल खत्म होने से पहले अपना सब्सक्रिप्शन कैंसिल नहीं करते हैं, तो चुना हुआ प्लान अपने आप रिन्यू हो जाएगा और आपके अकाउंट से पैसे कट जाएंगे। इसलिए अगर आप आगे नेटफ्लिक्स को फ्री ट्रायल पीरियड तक ही देखना चाहते हैं और आगे जारी नहीं रखना चाहते, तो फ्री ट्रायल पीरियड खत्म होने से पहले सब्सक्रिप्शन कैंसिल करना होगा।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


