बजट में आया Motorola का महंगा फोन, मिल रहा ₹12000 सस्ता, इसमें 125W चार्जिंग सपोर्ट, 50MP सेल्फी कैमरा

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

मोटोरोला का एक पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल Motorola Edge 50 Pro 5G इस समय बिना किसी सेल और बैंक ऑफर के सीधे 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। फोन में 125W की चार्जिंग स्पीड मिल जाती है और इसमें सेल्फी के लिए भी 50MP कैमरा है। यह फुल वॉटरप्रूफ है।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Motorola फैन्स के लिए अच्छी खबर है। मोटोरोला का एक पॉपुलर स्मार्टफोन मॉडल इस समय बिना किसी सेल और बैंक ऑफर के सीधे 12,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Motorola Edge 50 Pro 5G की। वैसे तो यह पुराना फोन है लेकिन अपने दमदार स्पेसिफिकेशन्स से यह अभी भी कई फोन्स को पीछे छोड़ देता है। फोन में 125W की तेजतर्रार चार्जिंग स्पीड मिलती है। फोन का टॉप वेरिएंट जिसमें 12GB रैम है, इस समय ई-कॉमर्स साइट पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। अगर आप 25,000 रुपये से कम में धांसू 5G स्मार्टफोन तलाश रहे हैं, तो यह एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। चलिए डिटेल में बताते हैं कहां और कितना सस्ता मिल रहा है यह फोन

बजट में आया Motorola का महंगा फोन, मिल रहा ₹12000 सस्ता, इसमें 125W चार्जिंग सपोर्ट, 50MP सेल्फी कैमरा

ऑफर में बाद इतनी रह जाएगी कीमत

बता दें कि लॉन्च के समय, Motorola Edge 50 Pro 5G की कीमत 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए 31,999 रुपये और 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट के लिए 35,999 रुपये थी। लेकिन अब ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर काफी कम कीमत के साथ मिल रहा है।

दरअसल, Amazon पर टॉप वेरिएंट (12GB रैम और 256GB स्टोरेज है) का Caneel Bay कलर वेरिएंट मात्र 24,750 रुपये (लॉन्च प्राइस से 11,249 रुपये सस्ता), Luxe Lavender कलर वेरिएंट मात्र 24,389 रुपये (लॉन्च प्राइस से 11,610 रुपये सस्ता) और Moonlight Pearl कलर वेरिएंट मात्र 24,199 रुपये (लॉन्च प्राइस से 11,800 रुपये सस्ता) में मिल रहा है।

इतना ही नहीं, बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। अमेजन पर फोन तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी ऑफर कर रहा है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। लेकिन ध्यान रहें कि एक्सचेंजस बोनस की वैल्यू पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। सभी ऑफर्स की डिटेल आप अमेजन की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

यहां से खरीदें

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

चलिए एक नजर डालते हैं Motorola Edge 50 Pro 5G की खासियत पर

फोन में 6.7 इंच का 1.5K pOLED कर्व्ड डिस्प्ले है, जो 144 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। फोन में स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 प्रोसेसर मिलता है। फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हैलो यूआई पर चलता है। लॉन्च के समय, कंपनी ने वादा किया था कि फोन तीन ओएस अपग्रेड और चार साल सिक्योरिटी अपडेट्स पाने के लिए एलिजिबल है। फोन में 12GB तक रैम और 256GB स्टोरेज है।

फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें OIS के साथ 50 मेगापिक्सेल का मेन सेंसर, 13 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल सेंसर और 10 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस है। सेल्फी के लिए, फोन में 50 मेगापिक्सेल का कैमरा है। फोन पानी और धूल से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। फोन में 125W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4500mAh बैटरी है। फोन के 8GB रैम वाले मॉडल के बॉक्स में 68W का चार्जर और 12GB वेरिएंट के बॉक्स में 125W चार्जर मिलेगा।

आप Amazon पर सस्ते मिल रहे Motorola के इन फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।