
सबसे कम कीमत में मुड़ने वाला स्मार्टफोन, यहां से लिया तो लगेगा ₹15000 का चूना
अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके हजारों रुपये बचा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे फोल्डेबल फोन के बारे में बता रहे हैं जो 40 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Infinix Zero Flip 5G स्मार्टफोन की।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अगर आप भी फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो खबर आपके हजारों रुपये बचा सकती है। आज हम आपको एक ऐसे फोल्डेबल फोन के बारे में बता रहे हैं जो 40 हजार रुपये से भी कम में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Infinix Zero Flip 5G स्मार्टफोन की। लेकिन गौर करने वाली बात यह है कि एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर यही फोन 55 हजार में मिल रहा है। कहां से खरीदने पर आपको यह फोन सस्ते में मिलेगा, चलिए बताते हैं...
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
यहां 15,000 सस्ता मिल रहा फोन

Amazon पर Infinix Zero Flip फोन केवल 39,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। अमेजन इस फोन पर 37,300 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस की पेशकश भी कर रहा है। इस कीमत में फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट मिल रहा है।
वहीं, Flipkart पर यही फोन 54,999 रुपये में मिल रहा है। फ्लिपकार्ट भी फोन पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर की पेशकश कर रहा है, जिसे आप वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस कीमत में फोन का ब्लैक कलर वेरिएंट मिल रहा है, जबकि ब्लॉसम ग्लो कलर आउट ऑफ स्टॉक दिखाई दे रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

यहां साफ तौर पर देखा जा रहा है कि अमेजन की तुलना में फ्लिपकार्ट पर यह फोन पूरे 15,000 रुपये महंगा मिल रहा है। यानी अगर आपने इसे फ्लिपकार्ट से खरीदा तो सीधे 15,000 रुपये का फटका लगेगा। बता दें कि लॉन्च के समय, इसके 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट की कीमत 49,999 रुपये थी।
Infinix Zero Flip की खासियत
फोन में 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.9-इंच की फुल-एचडी प्लस LTPO एमोलेड इनर स्क्रीन है। बाहर की तरफ, 3.64-इंच का कवर एमोलेड डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन मिलता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है।
इसमें 512GB UFS 3.1 स्टोरेज है, लेकिन इसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है। यह एंड्रॉयड 14 के साथ लॉन्च हुआ था। फोन एंड्रॉयड 16 तक ओएस अपग्रेड और तीन साल तक सिक्योरिटी पैच के लिए एलिजिबल है।
एक्सटर्नल स्क्रीन पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें OIS के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है। यह 4K/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अंदर की तरफ, 50-मेगापिक्सेल का कैमरा है, जो 4K/60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें डुअल JBL-ट्यून्ड स्पीकर हैं, और बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। फोन में 4720mAh की बैटरी है, जो 70W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि बैटरी केवल 17 मिनट में 50 फीसदी चार्ज हो जाती है।

लेखक के बारे में
Arpit Soniलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Violet Garden





