40 हजार से कम में फोल्डेबल फोन, सेल में धूम मचा रही यह डील, खुश कर देगी कीमत

Oct 23, 2025 09:22 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Flipkart Big Bang Diwali Sale कल यानी 24 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सेल में आपके लिए एक धांसू डील है। सेल में Infinix Zero Flip 5G फोल्डेबल फोन 40 हजार रुपये से कम में मिल रहा है।

40 हजार से कम में फोल्डेबल फोन, सेल में धूम मचा रही यह डील, खुश कर देगी कीमत

Flipkart Big Bang Diwali Sale कल यानी 24 अक्टूबर को समाप्त हो रही है। अगर आप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो सेल में आपके लिए एक धांसू डील है। सेल में एक फोल्डेबल फोन 40 हजार रुपये से कम में मिल रहा है और ऑफर्स का लाभ लेकर इसकी कीमत को और ज्यादा कम किया जा सकता है। हम बात कर रहे हैं Infinix Zero Flip 5G फोन की। अगर आप भी मुड़ने वाला फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए परफेक्ट हो सकती है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस पैसा वसूल डील के बारे में सबकुछ...

40 हजार से कम में मुड़ने वाला फोन

बता दें कि भारतीय बाजार में लॉन्च के समय इसके 8GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में 49,999 रुपये थी। वर्तमान में यह फ्लिपकार्ट बिग बैंक दिवाली सेल में कीमत में बड़ी कटौती के साथ मिल रहा है। फ्लिपकार्ट सेल में यह फोन 39,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है, यानी लॉन्च प्राइस से सीधे 10,000 रुपये कम में। फोन पर 30,550 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। फ्लिपकार्ट ने टीज किया है कि ऑफर में यह फोन 38,749 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। ऑफर्स की डिटेल फ्लिपकार्ट पर जाकर चेक की जा सकती है।

infinix zero flip 5g

चलिए अब एक नजर डालते हैं फोन की खासियत पर

फोन डुअल सिम (नैनो+नैनो) सपोर्ट के साथ आता है और एंड्रॉयड 14 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी की XOS 14.5 स्किन है। फोन में अंदर की तरफ 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 360 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट के साथ 6.9 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO एमोलेड स्क्रीन है। बाहर की तरफ, फोन में 3.64-इंच की कवर एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट और गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 का प्रोटेक्शन मिलता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8200 चिपसेट से लैस किया है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। इसमें 512GB UFS 3.1 स्टोरेज है, जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है।

फोन की कवर स्क्रीन पर डुअल कैमरा सेटअप है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन के साथ 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 114-डिग्री फील्ड-ऑफ-व्यू के साथ 50-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा लगा है। यह 4K/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। अंदर की तरफ, 50-मेगापिक्सेल का कैमरा है, जो 4K/60fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। इसमें डुअल JBL ट्यून्ड स्पीकर लगे हैं। फोन में बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए पावर बटन पर फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। फोन में 70W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4720mAh की बैटरी है।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।