Flipkart Sale में सिर्फ ₹8999 में खरीदें 50MP AI कैमरा और 6000mAh बैटरी वाला फोन, मिलेगी ₹2000 की छूट
बोल्ट ईवो फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ 2026 में अर्ली बर्ड सेल के दौरान 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत मिलेगी। फोन में 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले, 50MP AI कैमरा और 6GB तक रैम है।

Flipkart की Big Billion Days Sale 2026 जल्द शुरू होने वाली है। इस सेल टेक ब्रांड boltt ने अपने नए boltt Evo की Early Bird कीमत का ऐलान कर दिया है। फ्लिपकार्ट की Early Bird Sale, 24 सितंबर 2026 की रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी। boltt Evo में फोटोग्राफी के लिए 50MP AI मेन कैमरा दिया गया है। सेल्फी कैमरे में Real Tone के साथ AI Portrait Mode, AI Night Mode और AI Selfie Enhancement जैसे फीचर्स मिलते हैं। साथ ही फोन 6000mAh की बैटरी दी गई है।
सम्बंधित सुझाव
और लैपटॉप देखें
boltt Evo की Early Bird Sale 24 सितंबर 2026 को रात 12 बजे यानी 23 सितंबर की रात खत्म होते ही शुरू हो जाएगी। यह ऑफर सिर्फ Flipkart पर उपलब्ध होगा और इसे Big Billion Days Early Bird Sale का हिस्सा बनाया गया है। कंपनी का कहना है कि Early Bird सेल के जरिए ग्राहक boltt Evo को इसकी शुरुआती कीमत पर खरीद सकेंगे। यह ऑफर उपलब्ध स्टॉक के आधार पर है, इसलिए खरीदारी के समय Flipkart पर दिखाई जा रही लाइव डिटेल देखना जरूरी रहेगा।
boltt Evo को सेल में 2500 रुपए तक की छूट के साथ खरीदें
boltt Evo को दो वेरिएंट में पेश किया गया है। इसका बेस मॉडल 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है और यह Early Bird सेल 8,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। बता दें कि अभी फ्लिपकार्ट पर यह फोन 10,999 रुपए में बेचा जा रहा है। वहीं 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल को सेल में 9,999 रुपए में खरीद सकते हैं। यानी ज्यादा RAM और दोगुनी स्टोरेज चाहने वाले ग्राहकों के लिए 1,000 रुपये ज्यादा देकर दूसरा वेरिएंट लिया जा सकता है। बता दें कि 6GB RAM अभी फ्लिपकार्ट पर 12,499 रुपए में लिस्टेड है। यानी आपको सेल में दौरान फोन पर 2500 रुपए की छूट मिल जाएगी।
boltt Evo की खासियतें
boltt Evo में 6.79 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे खास बात इसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। boltt Evo की दूसरी बड़ी खासियत इसकी 6000mAh बैटरी है। परफॉर्मेंस के लिए boltt Evo में UNISOC T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। फोन का बेस मॉडल 4GB RAM के साथ आता है, जबकि टॉप वेरिएंट में 6GB RAM मिलती है।
कैमरा की बात करें तो boltt Evo के पीछे 50MP AI Main Camera दिया गया है। इसके साथ 2MP मैक्रो कैमरा भी मौजूद है। कंपनी ने कैमरा में AI बेस्ड कई फीचर्स दिए हैं। इनमें AI Portrait Mode और AI Night Mode शामिल हैं। Portrait Mode का इस्तेमाल बैकग्राउंड को अलग दिखाने वाली तस्वीरों के लिए किया जा सकता है, जबकि Night Mode कम रोशनी में फोटो को बेहतर बनाने की कोशिश करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें Real Tone फीचर भी शामिल है।




16GB RAM



