इस डील में मचाई धूम, Google Pixel 9a पर ₹12,000 की छूट; बजट में आई कीमत
गूगल ने अपने नए Google Pixel 10a स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है। नए मॉडल आने के बाद पुराना मॉडल यानी Google Pixel 9a अपनी लॉन्च प्राइस से करीब 12,000 रुपये कम में मिल रहा है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
गूगल ने अपने नए Google Pixel 10a स्मार्टफोन को भारत समेत अन्य बाजारों में लॉन्च कर दिया है। फोन की कीमत 49,999 रुपये है। नए मॉडल आने के बाद पुराना मॉडल यानी Google Pixel 9a अपनी लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये कम में मिल रहा है। अगर आप भी पिक्सेल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, साथ में बड़ी बचत भी करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील हो सकती है। फोन ही फोन दिखने में लगभग एक जैसे ही है। चलिए डिटेल में बताते हैं कहां और कितना सस्ता मिल रहा है Pixel 9a फोन।

लॉन्च के समय इतनी थी कीमत
भारत में लॉन्च के समय, Google Pixel 9a की कीमत एकमात्र 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए 49,999 रुपये थी। इसे तीन कलर ऑप्शन - आइरिस (ब्लू), ओब्सीडियन (ब्लैक) और पोर्सिलेन (व्हाइट) में उतारा गया है। अब यह हजारों रुपये सस्ता मिल रहा है।
इस समय, Flipkart पर यह फोन मात्र 39,999 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसे 37,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यानी देखा जाए तो फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर का लाभ लेकर इस लॉन्च प्राइस से सीधे 12,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। Amazon पर भी फोन बैंक ऑफर के बाद 37,709 रुपये में मिल रहा है। ऑफर्स की डिटेल आप फ्लिपकार्ट और अमेजन की साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
Amazon से खरीदने के लिए
Google Pixel 9a की खासियत
फोन में बड़ा डिस्प्ले और हैवी रैम
पिक्सेल 9a डुअल सिम (नैनो+ईसिम) सपोर्ट के साथ आता है और इसने एंड्रॉयड 15 के साथ डेब्यू किया था। कंपनी का कहना है कि फोन सात साल तक ओएस और सिक्योरिटी अपडेट के लिए एलिजिबल है। इसमें 6.3 इंच एक्टुआ (pOLED) डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 60 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज के बीच है। डिस्प्ले पैनल की पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स तक है और यह गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। इसमें टेंसर G4 चिप लगा है, जिसे टाइटन M2 सिक्योरिटी कोप्रोसेसर के साथ जोड़ा गया है। इसमें 8GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज है। ध्यान रहें कि फोन में स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा नहीं है। यह IP68 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ आता है।
फोटोग्राफी के लिए दमदार कैमरा
फोटोग्राफी के लिए, फोन में OIS के साथ 48-मेगापिक्सेल का मेन रियर कैमरा है। साथ में 120-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13-मेगापिक्सेल का अल्ट्रावाइड कैमरा भी है। सेल्फी के लिए, फोन में 13-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी है। रियर कैमरा 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। सेल्फी कैमरा 4K/30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है।
ढेर सारे AI फीचर्स का सपोर्ट
फोन में गूगल का Gemini AI भी इंटीग्रेट किया गया है, जो मैप्स, कैलेंडर और यूट्यूब जैसे गूगल ऐप में अलग-अलग कामों के लिए AI असिस्टेंट प्रदान करता है। जेमिनी लाइव, बातचीत के जरिए इंटरैक्शन करने की सुविधा देता है और इसमें जेमिनी एडवांस्ड के साथ वीडियो और स्क्रीन-शेयरिंग कैपेबिलिटी भी शामिल हैं। फोन में मिलने वाले अन्य AI पावर्ड फीचर्स में सर्किल टू सर्च और पिक्सेल स्टूडियो शामिल हैं, साथ ही कार क्रैश डिटेक्शन, थेफ्ट डिटेक्शन और फाइंड माय डिवाइस के माध्यम से लाइव लोकेशन शेयरिंग जैसे सिक्योरिटी फीचर्स भी शामिल हैं।
बैटरी सेवर मोड 100 घंटे तक चलेगा
फोन में टाइप-सी पोर्ट के साथ 5100mAh की बैटरी है, जो गूगल के 45W पावर एडॉप्टर और 7.5W वायरलेस (Qi) चार्जिंग के साथ इस्तेमाल किए जाने पर 23W पर फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन एक बार चार्ज करने पर 30 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ देता है और एक्सट्रीम बैटरी सेवर मोड ऑन होने पर 100 घंटे तक बैटरी लाइफ देता है। 185.9 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 154.7x73.3x8.9 एमएम है।
आप इन Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



