Pixel फोन पर छप्परफाड़ डिस्काउंट, आधी से कम कीमत में खरीदने का मौका, खत्म हो रहा Stock
Google Pixel 8 at half price: गूगल पिक्सेल फैन्स के लिए अच्छी खबर है। गूगल का एक पॉपुलर पिक्सेल फोन इस समय आपनी लॉन्च प्राइस से सीधे आधी कीमत में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 8 5G की। फोन लॉन्च प्राइस से सीधे 39,000 रुपये कम में मिल रहा है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Google Pixel 8 at half price: गूगल पिक्सेल फैन्स के लिए अच्छी खबर है। गूगल का एक पॉपुलर पिक्सेल फोन इस समय आपनी लॉन्च प्राइस से आधी से कम कीमत में मिल रहा है। अगर आप भी पिक्सेल फोन खरीदना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक पैसा वसूल डील साबित हो सकती है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 8 5G की। इस फोन में 8GB रैम के साथ 50 मेगापिक्सेल कैमरा और फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी है। बता दें कि इस फोन की कीमत लॉन्च के समय 75,999 रुपये थी। चलिए डिटेल में जानते हैं पिक्सेल 8 पर मिल रही डील्स के बारे में...

आधी से भी कम कीमत में पिक्सेल 8 का टॉप मॉडल
भारत में, Google Pixel 8 को स्टोरेज के हिसाब से दो अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च किया गया था। लॉन्च के समय इसके 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 75,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 82,999 रुपये थी। इस समय ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर फोन का 128GB वेरिएंट आधी कीमत में मिल रहा है। अगर आप भी आधी कीमत में इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो इसे Amazon से खरीदना होगा। दरअसल, अमेजन पर फोन का 128GB स्टोरेज वेरिएंट सीधे 51 फीसदी छूट के साथ मात्र 36,999 रुपये कीमत में मिल रहा है।
इस कीमत में Hazel, Rose, Mint और Obsidian कलर वेरिएंट मिल जाएंगे। यानी देखा जाए तो फोन अपनी लॉन्च से सीधे 39,000 रुपये कम में मिल रहा है। हालांकि, बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, तो आप एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं।
चलिए एक नजर डालते हैं Pixel 8 के स्पेसिफिकेशन्स पर:
फोन 6.2 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है, जिसमें फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट मिलता है। फोन का डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है। फोन गूगल टेंसर T3 चिपसेट से लैस है, जो टाइटन M2 सिक्टोरिटी चिप और स्टैंडर्ड 8GB रैम के साथ आता है। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें सैमसंग GN2 सेंसर के साथ 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और 12 मेगापिक्सेल अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10.5 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा मिलता है। कैमरे में ढेर सारे मोड मिलते हैं। इसमें ऑडियो मैजिक इरेजर का सपोर्ट भी मिलता है।
फोन में 27W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4575mAh की बैटरी दी गई है। फोन में वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में मिलने वाले कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में वाई-फाई 6E, 5G, 4G LTE, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, बैरोमीटर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ सेफ्टी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर भी लगा है। फोन में AI फीचर्स का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का दावा है कि एक्सट्रीम सेवर मोड में फोन 72 घंटे तक चल सकता है। फोन धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है।
आप Amazon पर मिल रहे इन Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



