बजट में आया महंगा Pixel फोन, सीधे 48,000 रुपये की छूट, 85 हजार में हुआ था लॉन्च

Feb 22, 2026 03:59 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share

Google Pixel 7 Pro 5G फोन इस समय 56 फीसदी छूट के साथ अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। भारत में लॉन्च के समय इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये थी।

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...

Google Pixel फोन खरीदन का प्लान है लेकिन किसी बड़े डिस्काउंट का इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर एक पिक्सेल स्मार्टफोन मॉडल इस समय आधी से भी कम कीमत में मिल रहा है। फोन में 12GB रैम के अलावा तेजतर्रार प्रोसेसर मिलता है। फोन में चार दमदार कैमरे और तेज चार्ज होने वाली बैटरी भी है। हम बात कर रहे हैं Google Pixel 7 Pro 5G फोन की। यह फोन इस समय 56 फीसदी छूट के साथ अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता मिल रहा है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस डील के बारे में सबकुछ...

बजट में आया महंगा Pixel फोन, सीधे 48,000 रुपये की छूट, 85 हजार में हुआ था लॉन्च

लॉन्च प्राइस से पूरे 48,000 रुपये सस्ता

भारत में लॉन्च के समय इसके 12GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट की कीमत 84,999 रुपये थी। लेकिन इस समय Amazon पर यह फोन पूरे 56 फीसदी छूट के साथ मात्र 36,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का Obsidian कलर वेरिएंट लिस्टेड है। देखा जाए तो फोन इस समय अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 48,000 रुपये सस्ता, जो काफी बड़ा डिस्काउंट है।

बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर इसकी कीमत को और कम किया जा सकता है। अमेजन पर फोन के Snow और Hazel कलर वेरिएंट 37,499 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है। वैसे तो फोन पुराना है लेकिन अपने दमदार फीचर्स से अभी भी कई नए फोन्स पर भारी पड़ता है। बता दें कि FLipkart पर फोन के सभी कलर वेरिएंट 44,999 रुपये कीमत के साथ मिल रहे हैं। यानी अगर आप अमेजन से खरीदारी करते हैं तो आपके 8,000 रुपये ज्यादा बच जाएंगे।

यहां से खरीदें

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
google pixel 7 progoogle pixel 7 pro

चलिए अब बताते हैं कि Google Pixel 7 Pro में आपको क्या क्या खास मिलता है:

यह फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। इसमें 6.7 इंच का क्वाड एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला एलटीपीओ ओएलईडी डिस्प्ले मिलता है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन ऑक्टाकोर टेंसर G2 प्रोसेसर से लैस है। फोन में 12GB रैम और 128GB स्टोरेज मिलता है। फोटोग्राफी के लिए, फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सेल का मेन कैमरा, 48 मेगापिक्सेल का टेलीफोटो लेंस (30x सुपर रिजॉल्यूशन जूम और 5x ऑप्टिकल जूम के साथ) और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10.8 मेगापिक्सेल का कैमरा मिलता है। फोन में 5G, 4G, वाई-फाई 6e, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन मिल जाते हैं। फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में 30W वायर्ड चार्जिंग के साथ 4926mAh बैटरी है।

आप इस Google Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Loading Suggestions...
Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।