50 हजार रुपये तक सस्ता मिल रहा Google का Fold फोन, इतना महंगा होगा नया मॉडल
Google Pixel 11 Pro Fold स्मार्टफोन 12 अगस्त को लॉन्च होने के लिए तैयार है। भारत में इसकी कीमत 1,74,999 रुपये से 1,89,999 रुपये के बीच होगी। नए मॉडल आने से पहले पुराना मॉडल 50,000 रुपये तक सस्ता मिल रहा है।
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Google Pixel 11 Pro Fold अगस्त में इस सीरीज के दूसरे फोन्स - Pixel 11, Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL - के साथ लॉन्च होने के लिए तैयार है। यह फोन जबर्दस्त होने वाला है, लेकिन मेमोरी की बढ़ती कीमतों के कारण इसकी कीमत ज्यादा होगी। इस फोन से जुड़ी जानकारी और अफवाहें पहले से ही इंटरनेट पर चल रही हैं। अगर आप इसे खरीदने का प्लान कर रहे हैं और इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। बता दें कि फ्लैट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस का लाभ लेकर आप पुराने मॉडल Google Pixel 10 Pro Fold को लॉन्च प्राइस से 50,400 रुपये तक कम में खरीद सकते हैं। चलिए जानते हैं नए फोन की कीमत भारत में कितनी हो सकती है और इसमें क्या-क्या खास मिल सकता है।

भारत में इतनी हो सकती है Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत
गूगल पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड का 16GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट भारत में 1,74,999 रुपये से 1,89,999 रुपये की प्राइस रेंज में आ सकता है। इसके अलावा, यह फोन 12 अगस्त, 2026 को 'Made By Google' इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसकी पुष्टि कंपनी ने आधिकारिक तौर पर कर दी है। फोन कितनी कलर ऑप्शन में आएगा, फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
पुराने मॉडल पर तगड़ा डिस्काउंट
भारत में Google Pixel 10 Pro Fold की लॉन्च कीमत 1,72,999 रुपये थी। यह कीमत 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट के लिए थी, जिसे Moonstone कलर में लॉन्च किया गया था। हालांकि, वर्तमान में यह फोन Amazon पर 1,58,499 रुपये कीमत के साथ लिस्टेड है यानी लॉन्च प्राइस से पूरे 14,500 रुपये कम में। अगर आपके पास एक्सचेंज कराने के लिए पुराना फोन है, जो आप 35,900 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस का लाभ ले सकते हैं। अगर आप पूरे एक्सचेंज बोनस का लाभ लेने में कामयाब हो जाते हैं, तो फोन की प्रभावी कीमत 1,22,599 रुपये रह जाएगी, यानी लॉन्च प्राइस से पूरे 50,400 रुपये कम।
(नोट- ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की वैल्यू आपके पुराने मॉडल की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगा। इसलिए ऑर्डर करने से पहले ऑफर की डिटेल्स अच्छी तरह से चेक कर लें।)
Google Pixel 11 Pro Fold का कैमरा और स्पेसिफिकेशन्स
गूगल पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हो सकता है, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) वाला 50 मेगापिक्सेल का प्राइमरी वाइड-एंगल कैमरा, 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 5x ऑप्टिकल जूम वाला 48 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा शामिल हो सकता है। इसके अलावा, सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, फोन की कवर स्क्रीन पर 10.5 मेगापिक्सेल और इंटरनल स्क्रीन पर 10.5 मेगापिक्सेल कैमरा हो सकता है।गूगल पिक्सेल 11 प्रो फोल्ड में 6.5-इंच का OLED इनर डिस्प्ले और 8.5-इंच का LTPO OLED आउटर डिस्प्ले हो सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस के साथ आएगा। यह 2nm प्रोसेस पर बेस्ड गूगल टेंसर G6 चिपसेट पर चल सकता है। यह भी लगभग तय है कि फोन Android 17 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा। Pixel 11 Pro Fold में संभवतः 4800mAh की बैटरी होगी, साथ ही इसमें 30W वायर्ड और 23W वायरलेस फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा।
आप इन Google Pixel फोन्स पर भी विचार कर सकते हैं:

लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


