फोन खरीदने पर Smartwatch एकदम फ्री, आ गए 200MP कैमरा वाले Redmi फोन
शाओमी ने अपनी नई Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इसमें 200MP कैमरा और ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं और इन्हें खास ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकेगा।

स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi India ने लंबे इंतजार के बाद भारतीय मार्केट में अपनी नई Redmi Note 15 Pro 5G Series लॉन्च कर दी है। इस लाइनअप में दो स्मार्टफोन- Redmi Note 15 Pro 5G और Redmi Note 15 Pro+ 5G शामिल हैं। इन डिवाइसेज में 200MP कैमरा, ड्यूरेबल डिजाइन और पावरफुल प्रोसेसर के अलावा ऑफलाइन कम्युनिकेशन जैसे एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। ग्राहकों को Pro+ 5G की बुकिंग पर स्मार्टवॉच एकदम FREE मिल रही है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Redmi Note 15 Pro 5G सीरीज का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका 200MP 'मास्टरपिक्सल' कैमरा सेटअप है। इनमें बेहद खास 200MP HPE इमेज सेंसर दिया गया है, जो लो लाइट में भी बेहतरीन इमेज आउटपुट और नेचुरल डेप्थ देता है। इस कैमरा सिस्टम में 4x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के अलावा कई पोट्रेट मोड्स मिल रहे हैं। कंपनी ने इमेज एडिटिंग के लिए कई AI फीचर्स दिए हैं, जिनकी लिस्ट में AI Creativity Assistant, AI Remove Reflection, AI Beautify, Dynamic Shots 2.0 और अल्ट्रा-क्लियर पोट्रेट एल्गोरिद्म सब शामिल हैं।
ड्यूरेबल डिजाइन और पावरफुल बैटरी भी
नए सीरीज को ब्रैंड ने Redmi Titan Durability फ्रेमवर्क पर तैयार किया है और इन फोन्स में SGS Premium Performance Certification दिया गया है। इनपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 की सुरक्षा लेयर दी गई है। दावा है कि 2.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी इनके टूटने का डर नहीं है। IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटेड फोन्स 2 मीटर तक गहरे पानी में 24 घंटे तक सुरक्षित रह सकते हैं। साथ ही HydroTouch 2.0 के साथ गीले हाथों या स्क्रीन पर नमी होने की स्थिति में भी इन्हें यूज किया जा सकता है।
कंपनी ने Redmi Note 15 Pro 5G में 6580mAh की बैटरी 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी है। वहीं, Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6500mAh क्षमता वाली बैटरी 100W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स फास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है। इनके बॉक्स में फास्ट चार्जर मिल रहा है और दावा है कि 1600 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी 80 प्रतिशत से ज्यादा कैपेसिटी बरकरार रखेगी और यूजर्स को करीब 6 साल तक बैटरी लाइफ से समझौता नहीं करना होगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ बड़ा डिस्प्ले
Redmi Note 15 Pro 5G में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Redmi Note 15 Pro 5G में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर Xiaomi IceLoop कूलिंग सिस्टम के साथ मिलता है। इन दोनों ही डिवाइसेज में Google Gemini और Circle to Search का सपोर्ट दिया जा रहा है। Offline Communication फीचर के चलते मोबाइल नेटवर्क ना होने पर भी यूजर्स आपात स्थिति में कम्युनिकेट कर सकेंगे।
दोनों ही डिवाइसेज में 6.88 इंच का बड़ा डिस्प्ले हाई-रिफ्रेश रेट और 3200nits की पीक ब्राइटनेस के साथ दिया गया है। इनमें ट्रिपल TUV सर्टिफिकेशन के चलते आंखों पर जोर नहीं पड़ता। नए लाइनअप में 400 प्रतिशत तक वॉल्यूम बूस्ट के साथ धाकड़ ऑडियो आउटपुट भी यूजर्स को मिलेगा।
इतनी रखी गई है कीमत और ये हैं ऑफर्स
दोनों ही फोन्स की सेल अगले हफ्ते 4 फरवरी से शुरू होती और इन्हें कंपनी वेबसाइट के अलावा Amazon और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। इनकी प्री-बुकिंग करने वालों को 1 साल का फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Pro+ मॉडल बुक करने पर Redmi Watch Move स्मार्टवॉच एकदम फ्री दी जा रही है। ग्राहकों को HDFC बैंक, SBI और ICICI क्रेडिट कार्ड्स से भुगतान करने पर सीधे 3000 रुपये की छूट दी जा रही है।
बैंक ऑफर के बाद Redmi Note 15 Pro 5G का लॉन्च प्राइस 8GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए 26,999 रुपये रह गया है। वहीं, Redmi Note 15 Pro+ 5G को 8GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल के लिए ऑफर के बाद 34,999 रुपये के इफेक्टिव लॉन्च प्राइस पर खरीदा जा सकेगा।




Multiple colour options










