अमेजन की इस डील में मचाई धूम, सबसे सस्ते MacBook पर भी ₹12000 की छूट, बजट में आए दाम
Amazon पर Great Summer Sale चल रही है। सेल में ऐप्पल का अब तक का सबसे सस्ता MacBook Neo और सस्ता मिल रहा है, जिससे यह कई लोगों के बजट में आ गया है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल डीलर के बारे में सबकुछ...
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Amazon पर Great Summer Sale चल रही है, जिसमें तमाम बड़े ब्रांड्स के लैपटॉप बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहे हैं। सेल में ग्राहकों को अपना पसंदीदा प्रोडक्ट कम दाम में खरीदने का मौका मिल रहा है। सिर्फ लैपटॉप, फोन ही नहीं, सेल में लगभग सभी कैटेगरी के प्रोडक्ट बड़े डिस्काउंट पर मिल रहे हैं। लेकिन आप MacBook खरीदने का प्लान कर रहे हैं और बहुत सारे पैसे भी बचाना चाहते हैं, तो सेल में आपके लिए एक धांसू डील है। सेल में ऐप्पल का अब तक का सबसे सस्ता मैकबुक, और सस्ता मिल रहा है, जिससे यह कई लोगों के बजट में आ गया है। चलिए डिटेल में बताते हैं इस पैसा वसूल डीलर के बारे में सबकुछ...

अमेजन सेल में 12,000 सस्ता मिल रहा MacBook Neo
यह सेल उन लोगों के लिए भी बड़ी बचत का मौका दे रही है जो नया लैपटॉप खरीदना चाहते हैं। इस सेल की सबसे बड़ी हाइलाइट्स में से एक है - नया लॉन्च हुआ MacBook Neo। ऐप्पल ने अपना यह किफायती लैपटॉप 69,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था, लेकिन Amazon Great Summer Sale के दौरान खरीदार इसे 61,990 रुपये में खरीद सकते हैं। इस प्राइस कट से सीधे 7,910 रुपये की बचत हो रही है।
लेकिन ऑफर यहां खत्म नहीं हुआ है। ग्राहक अमेजन सेल के दौरान HDFC क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके नए MacBook Neo की कीमत को और भी कम कर सकते हैं। HDFC क्रेडिट कार्ड से किए गए ट्रांजैक्शन पर, अमेजन 4,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रहा है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और घटकर 57,990 रुपये हो जाती है। इस तरह, ग्राहक अमेजन ग्रेट समर सेल के दौरान MacBook Neo की खरीद पर कुल 11,910 रुपये की बचत कर सकते हैं।
यहां से खरीदें
चलिए एक नजर डालते हैं MacBook Neo की खासियत पर:
13 इंच डिस्प्ले, दमदार साउंड वाले स्पीकर भी
ऐप्पल का नया मैकबुक नियो, आईफोन 16 प्रो मॉडल में मिलने वाले A18 प्रो चिप पर चलता है और कंपनी का दावा है यह चिप, इंटेल कोर अल्ट्रा 5 चिप वाले विंडोज पीसी की तुलना में रेगुलर कामों में 50 प्रतिशत तक तेज है, जबकि कुछ AI कामों के लिए तीन गुना तक तेज परफॉर्मेंस देता है। लैपटॉप 8GB की यूनिफाइड मेमोरी और 256GB या 512GB एसएसडी स्टोरेज से लैस है। मैकबुक एयर के विपरीत, आप मैकबुक नियो को अधिक रैम के साथ कॉन्फिगर नहीं कर सकते हैं।
मैकबुक नियो में 13-इंच (2,408×1,506 पिक्सल) लिक्विड रेटिना आईपीएस डिस्प्ले है और इसकी पिक्सेल डेंसिटी 219 पीपीआई है। इसमें ऐप्पल का मैजिक कीबोर्ड है और 512GB मॉडल टच आईडी को भी सपोर्ट करता है। हाल ही में लॉन्च हुए मैकबुक एयर की तरह, यह ऐप्पल के लेटेस्ट macOS Tahoe पर चलता है। इसमें 1080p फेसटाइम एचडी वेबकैम है और इसमें वॉयस आइसोलेशन और वाइड स्पेक्ट्रम माइक्रोफोन मोड के साथ डुअल माइक ऐरे है। इसमें डोल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर सेटअप और स्पैटियल ऑडियो का सपोर्ट भी मिलता है।
लैपटॉप में कनेक्टिविटी के लिए ढेर सारे पोर्ट
ऐप्पल का कहना है कि मैकबुक नियो वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 6 कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है, और इसमें एक USB 3.0 Type-C पोर्ट (4K रिजॉल्यूशन पर एक एक्सटर्नल डिस्प्ले के लिए नेटिव DisplayPort 1.4 के साथ) और एक USB 2.0 Type-C पोर्ट है - ये दोनों पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करते हैं। एक हेडफोन जैक भी है, जो लेफ्ट किनारे पर है। मैकबुक नियो में 36.5Wh की बैटरी है जिसे 20W USB Type-C एडॉप्टर का इस्तेमाल करके चार्ज किया जा सकता है, जो डिवाइस के साथ 1.5m USB Type-C चार्जिंग केबल के साथ आता है। ऐप्पल का कहना है कि लैपटॉप एक बार चार्ज करने पर 11 घंटे तक वेब ब्राउजिंग या 16 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग दे सकता है। सिर्फ 1.23 किलोग्राम वजनी इस लैपटॉप का साइज 297.5×206.4×12.7 एमएम है।
आप इन MacBook मॉडल्स पर भी विचार कर सकते हैं
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


