काम की बात: करोड़ों ग्राहकों की मौज, ₹99 में लें Netflix समेत 20 OTT का मजा, 18 जून तक मौका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अगर आप भी OTT कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो Airtel आपके लिए एक शानदार ऑफर लेकर आया है। ऑफर में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन केवल 99 रुपये में मिल रहा है। इसमें ग्राहकों को Netflix समेत 20 OTTs का एक्सेस मिलेगा।

करोड़ों ग्राहकों की मौज, ₹99 में लें Netflix समेत 20 OTT का मजा, 18 जून तक मौका

Airtel ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। कंपनी अपने 'एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम' सब्सक्रिप्शन पर एक लिमिटेड टाइम का ऑफर आई है, जिसके तहत ग्राहक सिर्फ 99 रुपये प्रति महीने में 20 OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देख सकते हैं। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए है और इसका मकसद यूजर्स को एक ही सब्सक्रिप्शन के जरिए एंटरटेनमेंट का बेहतरीन अनुभव देना है। यह प्रमोशनल कीमत 18 जून, 2026 तक उपलब्ध रहेगा। इस ऑफर के जरिए एयरटेल कई स्ट्रीमिंग सर्विसेस को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाकर प्रीमियम OTT कंटेंट को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है।

99 रुपये में लें 20 OTT का मजा

Airtel Xstream Play Premium कंपनी का कंटेंट एग्रीगेशन प्लेटफॉर्म है, जो कई OTT प्रोवाइडर्स के कंटेंट को एक ही ऐप में एक साथ लाता है। अभी चल रहे प्रमोशनल ऑफर के तहत, एलिजिबल यूजर्स केवल 99 रुपये प्रति महीने में इस सर्विस का सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं और 20 OTT प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध एंटरटेनमेंट कंटेंट का मजा ले सकते हैं।

टेलीकॉमटॉक के अनुसार, इस सर्विस में Netflix, Sony LIV, Lionsgate Play, PlayFlix, Eros Now और कई दूसरी स्ट्रीमिंग सर्विस का कंटेंट शामिल है। एयरटेल ने कहा कि यूजर्स Xstream Play प्लेटफॉर्म के जरिए फिल्में, वेब सीरीज, लाइव टीवी चैनल और दूसरे एंटरटेनमेंट कंटेंट देख सकते हैं। इसका सब्सक्रिप्शन Android यूजर्स के लिए उपलब्ध है और इसे एयरटेल थैंक्स ऐप के साथ-साथ Airtel Xstream Play ऐप के जरिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लिमिटेड टाइम का ऑफर

99 रुपये में एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले प्रीमियम सब्सक्रिप्शन केवल सीमित समय के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि यह ऑफर 18 जून, 2026 तक वैध रहेगा। अगर आप भी सब्सक्रिप्शन लेना चाहते हैं, तो एयरटेल थैंक्स ऐप या एयरटेल एक्सस्ट्रीम प्ले के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।

एक ही सब्सक्रिप्शन में ढेर सारे OTTs

Xstream Play Premium के साथ, एयरटेल अलग-अलग तरह के और कैटेगरी वाले एंटरटेनमेंट कंटेंट का एक्सेस दे रही है। यूजर्स अलग-अलग स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के लिए अलग-अलग सब्सक्रिप्शन मैनेज करने के बजाय, एक ही इंटरफेस से कई OTT सर्विस का कंटेंट देख सकते हैं। कंपनी ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म अलग-अलग प्रोवाइडर्स का कंटेंट एक जगह लाता है, जिससे कस्टमर्स एक ही सब्सक्रिप्शन से एंटरटेनमेंट खोज और देख सकते हैं। इस ऑफर में शामिल OTT पार्टनर्स की तरफ से मूवीज, ओरिजिनल वेब सीरीज, टीवी कंटेंट और दूसरे डिजिटल एंटरटेनमेंट ऑप्शन मिलते हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।