AC जैसी ठंडी हवा देगा आपका कूलर, ये जुगाड़ आजमाते ही कूल-कूल हो जाएंगे आप

Jun 21, 2024 09:32 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अगर गर्मी के मौसम में आप AC नहीं खरीद पा रहे और कूलर के साथ काम चला रहे हैं तो हम कुछ जुगाड़ लेकर आए हैं। इन जुगाड़ के साथ आपका कूलर एकदम AC जैसी ठंडी-ठंडी हवा देगा और गर्मी छूमंतर हो जाएगी।

AC जैसी ठंडी हवा देगा आपका कूलर, ये जुगाड़ आजमाते ही कूल-कूल हो जाएंगे आप

गर्मी खत्म होने का नाम नहीं ले रही और अधिकतम तापमान रोज नए रिकॉर्ड्स सेट कर रहा है। ऐसे में सबके पास एयर कंडिशनर (AC) लगवाने के पैसे नहीं हैं और कुछ लोग अब भी कूलर से काम चला रहे हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान क्यों होना, आसान से जुगाड़ आजमाकर आप अपने कूलर से AC जैसी ठंडी हवा का लुत्फ उठा सकते हैं। आइए आपको इनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

फोम के बजाय खस का इस्तेमाल

कूलर को ठंडा रखने के लिए उसकी दीवारों पर पहले घास या खस लगाई जाती थी, जिसकी जगह अब फोम या सोख्ता देखने को मिलता है। आप कूलर को ज्यादा कूल रखना चाहें तो खस या घास लगवा सकते हैं, इन्हें बार-बार बदलवाना जरूर पड़ सकता है लेकिन ये सस्ते पड़ते हैं। फोन के बजाय खस का इस्तेमाल बेहतर रहेगा।

बर्फ से भरी बोतलें आएंगी काम

दो बोलतों में पानी भरकर उन्हें फ्रीजर में रखकर जमा लें और बिना ओपेन किए अपने कूलर में डाल दें। इस तरह आपके कूलर में मौजूद पानी एकदम ठंडा बना रहेगा। बोतलें बंद रहेंगी इसलिए उनके अंदर मौजूद बर्फ जल्दी पिघलेगी भी नहीं। इस तरीके से आप कूलर की हवा कहीं ज्यादा ठंडी कर सकते हैं।

कर सकते हैं घड़े का इस्तेमाल

पानी को ठंडा रखने का काम घड़े की मदद से बेहद आसानी से किया जा सकता है। आपको एक घड़ा खरीदकर उसमें कुछ छेद कर लेने हैं और इसे कूलर में रखने के बाद वाटर पंप को इसके अंदर रख देना है। इस तरह घड़ा भीगे रहने के चलते कूलर के अंदर का तापमान कम हो जाएगा और कूल-कूल हवा मिलेगी।

पहले से ऑन कर दें वाटर पंप

कूलर चलाते वक्त अगर आप ठंडी हवा का मजा तुरंत चाहते हैं तो फैन और वाटर पंप एकसाथ ना ऑन करें। आप कुछ देर पहले से ही वाटर पंप ऑन कर दें, जिससे इसकी दीवारें पहले से भीग जाएं। ऐसा करने के बाद जैसे ही आप फैन ऑन करेंगे, एकदम ठंडी-ठंडी हवा का मजा मिलने लगेगा।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।