Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़get 60mbps broadband bsnl fibre basic at rs 399 offer 3300GB data first month free service
गिर गए दाम, अब ₹399 में लें 60Mbps ब्रॉडबैंड प्लान, 1 महीने FREE, 3300GB डेटा

गिर गए दाम, अब ₹399 में लें 60Mbps ब्रॉडबैंड प्लान, 1 महीने FREE, 3300GB डेटा

संक्षेप:

Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने अपने 60Mbps ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत में कटौती कर दी है, हम बात कर रहे हैं BSNL Fibre Basic की, जो अब 399 रुपये में मिल रहा है। चलिए जानते हैं इसमें क्या-क्या मिलेगा

Dec 11, 2025 05:38 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वर्क फ्रॉम होम या फिर बच्चों की ऑनलाइन स्टडी के लिए घर पर Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। BSNL ने अपने एक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत में कटौती कर दी है, जिससे यह अब पहले से ज्यादा किफायती हो गया है और ज्यादा लोगों के बजट में आ गया है। हम बात कर रहे हैं BSNL Fibre Basic की, जिसकी वास्तविक कीमत 499 रुपये है। अच्छी खबर यह है कि अब आप इसे 399 रुपये में ले सकते हैं। कंपनी ने हाल ही में इस ऑफर की जानकारी अपने एक्स अकाउंट के जरिए दी है। इस प्लान में 60Mbps की तेजतर्रार इंटरनेट स्पीड मिलेगी। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान में और क्या-क्या मिलेगा और ऑफर के बारे में सबकुछ...

3300GB तक 60Mbps की तेजतर्रार स्पीड

BSNL Fibre Basic की वास्तविक कीमत 499 रुपये प्रति माह है। कंपनी ने एक्स पर बताया कि ग्राहक इसे 399 रुपये प्रति माह में ले सकते हैं। ऑफर के तहत, बीएसएनएल पहले महीने फ्री सर्विस भी दे रही है। ग्राहकों को 3 महीने तक बिल 100 रुपये का OFF भी मिलेगा।

इस प्लान में ग्राहकों को 3300GB तक 60Mbps स्पीड मिलती है और इतना डेटा समाप्त हो जाने के बाद स्पीड घटकर 4Mbps रह जाती है। अनलिमिटेड कॉलिंग करने के लिए इस प्लान में ग्राहकों को एक फ्री लैंडलाइन कनेक्शन भी मिलता है। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा। इसे 6 महीने और 12 महीने के लिए भी खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:Realme P4x ने गाड़े झंडे, खरीदने के लिए टूट पड़े ग्राहक, पहली सेल बना रिकॉर्ड

कंपनी का ट्वीट

कहां से खरीदें?

अगर आप इस प्लान को खरीदने के इच्छुक हैं, तो अपने नजदीकी बीएसएनएल ऑफिस में जाकर इस प्लान की जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक बीएसएनएल की वेबसाइट, 1800-4444 पर वॉट्सऐप के जरिए या फिर बीएसएनएल सेल्फकेयर ऐप से भी जानकारी ले सकते हैं। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत इसका फायदा उठा लीजिए।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।