केवल ₹15 हजार में 55 इंच Smart TV खरीदने का मौका! लिमिटेड टाइम डील
ग्राहकों को 15 हजार रुपये से कम कीमत पर बड़ी स्क्रीन वाला Smart TV खरीदने का मौका लिमिटेड टाइम के लिए मिल रहा है। वे 55 इंच स्क्रीन वाले मॉडल को Flipkart से ऑर्डर कर सकते हैं।

अगर आप कम कीमत पर सबसे बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्ट टीवी घर लानाा चाहते हैं तो एक Flipkart डील आपको शायद हैरान कर दे। जितनी कीमत में एक अच्छा बजट स्मार्टफोन भी नहीं आता, उससे कम में पूरे 55 इंच स्क्रीन साइज वाला स्मार्ट टीवी खरीदने का मौका मिल रहा है। यह डील सीमित समय के लिए Compaq ब्रैंड के बेजल-लेस स्मार्ट टीवी मॉडल पर दी जा रही है, जिसमे बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट्स सब शामिल हैं।
सम्बंधित सुझाव

70% OFF

7SEVEN® Compatible of Compaq WebOS Tv Remote Original HUEQ A Series Suitable for 32 43 50 55 Inch Ultra HD Smart 4K Magic Remotes Control Non Voice Command
7SEVEN® Compatible of Compaq WebOS Tv Remote Original HUEQ A Series Suitable for 32 43 50 55 Inch Ultra HD Smart 4K Magic Remotes Control Non Voice Command

₹299
₹999खरीदिये

60% OFF

7SEVEN® Compatible for Compaq Tv Remote Original Suitable Smart Android FHD UHD Television 32 43 50 55 inches and Make Sure Existing Remote Match Exactly to Replicate and Perform Comfortably
7SEVEN® Compatible for Compaq Tv Remote Original Suitable Smart Android FHD UHD Television 32 43 50 55 inches and Make Sure Existing Remote Match Exactly to Replicate and Perform Comfortably

₹399
₹999खरीदिये

58% OFF

VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ1
VW 140 cm (55 inches) Pro Series 4K Ultra HD Smart QLED Google TV VW55GQ1

₹24999
₹59999खरीदिये

73% OFF

ALERHA Compatible for Compaq Tv Remote Original Suitable Smart Android FHD UHD Television 32 43 50 55 inches and Make Sure Existing Remote Match Exactly to Replicate and Perform Comfortably
ALERHA Compatible for Compaq Tv Remote Original Suitable Smart Android FHD UHD Television 32 43 50 55 inches and Make Sure Existing Remote Match Exactly to Replicate and Perform Comfortably

₹549
₹1999खरीदिये
आम तौर पर बजट कम होने की स्थिति में ग्राहकों को Smart TV के स्क्रीन साइज से ही समझौता करना होता है। बजट कम है तो 32 इंच या 45 इंच से ज्यादा बड़े टीवी खरीदने के बारे में सोचा ही नहीं जा सकता। ऐसे में अक्सर जिस कीमत में 45 इंच स्क्रीन वाला टीवी भी नहीं मिलता, Compaq का 55 इंच मॉडल खरीदना अच्छी वैल्यू ऑफर कर रहा है। इसमें ढेरों OTT ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।
इन ऑफर्स के साथ सस्ते में खरीदें Smart TV
स्मार्ट टीवी को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर 16,999 रुपये कीमत पर लिस्ट किया गया है और पहले ही यह स्पेशल प्राइस पर मिल रहा है। इसके अलावा चुनिंदा बैंक कार्ड्स की मदद से भुगतान करने वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत तक फ्लैट डिस्काउंट का फायदा दिया जा रहा है। वहीं, जो ग्राहक पुराना डिवाइस एक्सचेंज करना चाहते हैं, उन्हें भी अधिकतम 4,650 रुपये तक छूट मिल सकती है। इन ऑफर्स के बाद टीवी की कीमत 15 हजार रुपये के करीब और इससे भी कम हो सकती है।
ऐसे हैं Compaq Smart TV के स्पेसिफिकेशंस
बात फीचर्स की करें तो स्मार्ट टीवी में 55 इंच का 3840x2160 पिक्सल 4K रेजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। बेजल लेस 60Hz डिस्प्ले के अलावा इसमें 24W साउंड आउटपुट डुअल स्पीकर्स के साथ मिलता है। यह स्मार्ट टीवी Android TV ऑपरेटिंग सिस्टम ऑफर करता है और इसमें Netflix, JioHotstar, Prime Video, YouTube जैसे ढेरों ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश तिवारी पिछले चार साल से लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर टेक्नोलॉजी सेक्शन का हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश, आठ साल से ज्यादा वक्त से साइंस और टेक्नोलॉजी की दुनिया को शब्दों में ढाल रहे हैं। गैजेट्स इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) उनकी एक्सपर्टीज हैं, जहां वह मुश्किल टेक्नोलॉजी को सरल और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाते हैं। लेटेस्ट गैजेट्स रिव्यू करना और नए ऐप्स पर वक्त बिताना उन्हें जॉब का पसंदीदा हिस्सा लगता है।
करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से करने वाले प्राणेश ने न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में भी भूमिका निभाई। लॉकडाउन में 'सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां' लघुकथा संग्रह भी लिखा। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड से सम्मानित प्राणेश ने स्मार्टफोन, AI, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन जैसे विषयों पर गहराई से तथ्यात्मक रिपोर्टिंग की है। काम के अलावा उन्हें लिखना और सफर करना पसंद है, दोनों ही उनके लिए दुनिया को समझने और कहानियों में बदलने का जरिया हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




