हर महीने 5000GB डेटा, 200Mbps डेटा, एकदम पैसा वसूल है यह ब्रॉडबैंड, कीमत बजट में
BSNL के पास 200Mbps स्पीड वाला एक पैसा वसूल Broadband प्लान है। इसकी कीमत प्रति माह 1000 रुपये से भी कम है। इस प्लान में हर महीने 5000GB डेटा, 500+TV चैनल्स और JioHotstar समेत ढेर सारे OTTs मिलते हैं।

ऑनलाइन स्टडी के लिए या फिर WFH (वर्क फ्रॉम होम) के लिए घर पर तेज स्पीड वाला Broadband लगवाने का प्लान कर रहे हैं, लेकिन ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते, तो BSNL के पास आपके लिए धांसू प्लान है। आज हम आपको एक हजार रुपये से कम में मिल रहे सबसे सस्ते 200Mbps स्पीड वाले ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के पास अपने ग्राहकों के लिए एक बेहद किफायती ब्रॉडबैंड प्लान है, जिसमें 200Mbps की तेजतर्रार स्पीड मिलती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जियो और एयरटेल के पास भी इतना सस्ता 200Mbps प्लान नहीं है। अपने हर ब्रॉडबैंड प्लान की तरह इस प्लान में भी फ्री लैंडलाइन कनेक्शन मिलता है। इस प्लान में हर महीने 5000GB डेटा मिलता है, जो पर्याप्त से भी ज्यादा है। चलिए डिटेल में जानते हैं इस प्लान में ग्राहकों को तेज स्पीड के साथ और क्या-क्या मिलेगा...
200Mbps की स्पीड, 5000GB डेटा
दरअसल, हम BSNL के 999 रुपये प्रति माह कीमत के ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बात कर रहे हैं। यह Fibre Super Star Premium Plus OTT New नाम से कंपनी की साइट पर लिस्टेड है। 999 रुपये प्रति माह के इस प्लान के ग्राहकों को 5000GB डेटा तक 200Mbps की स्पीड मिलती है। अगर आप 5000GB डेटा भी समाप्त कर लेते हैं, तो भी इंटरनेट बंद नहीं होगा, ऐसा इसलिए क्योंकि मंथली डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद भी 10Mbps की स्पीड से इंटरनेट चलाया जा सकता है। (नोट- इस कीमत में जीएसटी शामिल नहीं है लेकिन फाइनल बिल जीएसटी के साथ आएगा।)
ऑफर केवल लंबी वैलिडिटी पर
इस प्लान को ग्राहक एकमुश्त पेमेंट करके 6 और 12 महीने के लिए भी ले सकते हैं। एक महीने के लिए इसकी कीमत 999 रुपये प्रति माह है। 6 महीने के लिए इसकी कीमत 5994 रुपये है। लेकिन अगर आप 12 महीने का विकल्प चुनते हैं, तो आपको एकमुश्त 11,988 रुपये का भुगतान करना होगा।
ढेर सारे फ्री OTT भी, 500+ TV चैनल्स
इस प्लान के साथ ग्राहकों को ढेर सारे OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं, जिसमें JioHotstar, ZEE5, Lionsgate, Hungama, Shemaroo और EpicOn शामिल हैं। प्लान में 500+ फ्री टू एयर टीवी चैनल्स भी शामिल हैं।
फ्री लैंडलाइन कनेक्शन
बीएसएनएल अपने सभी ब्रॉडबैंड प्लान के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग के लिए फ्री लैंडलाइन कनेक्शन देता है। इस प्लान के साथ भी कॉलिंग के लिए लैंडलाइन कनेक्शन मुफ्त मिलेगा। बस लैंडलाइन इंस्ट्रूमेंट ग्राहक को खुद खरीदना होगा।
ग्राहक कंपनी के वेबसाइट, ऐप और नजदीकी ऑफिस पर जाकर इस ऑफर की जानकारी ले सकते हैं। ग्राहक वॉट्सऐप पर 18004444 पर Hi भेजकर इसे बुक कर सकते हैं।
लेखक के बारे में
Arpit Soniअर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


