तुरंत करो Recharge, सस्ते मिल रहे 365 दिन तक चलने वाले ये दो प्लान, आखिरी मौका आज

Arpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बीएसएनएल ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए बताया कि सात दिन चलने वाले मदर्स डे ऑफर के तहत बीएसएनएल के 1499 रुपये और 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान्स पर 5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 10 से 17 मई तक चलेगा।

तुरंत करो Recharge, सस्ते मिल रहे 365 दिन तक चलने वाले ये दो प्लान, आखिरी मौका आज

BSNL अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में प्रीपेड प्लान्स की पेशकश करने के लिए पॉपुलर है। कंपनी ने मदर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक स्पेशल ऑफर की घोषणा की है। ऑफर में कंपनी अपने दो पॉपुलर प्लान्स पर डिस्काउंट दे रही है। इन प्लान्स की कीमत 1499 रुपये और 2399 रुपये है। डिस्काउंट के बाद यह प्लान्स अब और किफायती हो गए हैं। ऑफर 10 मई को शुरू हुआ था और अब यह ऑफर 17 मई यानी कल समाप्त होने वाला है। अगर आप भी लंबी वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं, तो ऑफर में आपका फायदा हो सकता है। चलिए डिटेल में जानते हैं बीएसएनएल के मदर्स डे ऑफर के बारे में सबकुछ..

कंपनी ने सोशल मीडिया पर बताई ऑफर डिटेल

बीएसएनएल ने अपने एक्स अकाउंट के जरिए बताया कि सात दिन चलने वाले मदर्स डे ऑफर के तहत बीएसएनएल के 1499 रुपये और 2399 रुपये के प्रीपेड प्लान्स पर 5 फीसदी डिस्काउंट मिलेगा। यह ऑफर 10 से 17 मई तक चलेगा। इसका लाभ बीएसएनएल ऐप और वेबसाइट के जरिए लिया जा सकेगा। इस ऑफर की जानकारी बीएसएनएल की ऑफिशियल साइट, सेल्फ केयर ऐप और टॉल फ्री नंबर 1800-180-1503 पर संपर्क करके ली जा सकती है।

bsnl mothers day offer

चलिए अब नजर डालते हैं इन दोनों प्लान्स में ग्राहकों को क्या-क्या मिलता है:

बीएसएनएल का 1499 रुपये का प्रीपेड प्लान

5 फीसदी छूट के बाद यह प्लान 1424 रुपये में मिल रहा है। यह प्लान 300 दिनों की वैलिडिटी के आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और कुल 32GB बल्क डेटा मिलता है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में रोज का खर्च 4.74 रुपये आएगा।

बीएसएनएल का 2399 रुपये का प्रीपेड प्लान

5 फीसदी छूट के बाद यह प्लान 2279 रुपये में मिल रहा है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के आता है। इस प्लान में ग्राहकों को सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल्स के साथ डेली 100 एसएमएस और डेली 2GB बल्क डेटा मिलता है। डेटा कोटा समाप्त हो जाने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps रह जाती है। कीमत और वैलिडिटी के हिसाब से प्लान में रोज का खर्च 6.24 रुपये आएगा।

अगर आप बार-बार रिचार्ज करने का झंझट नहीं चाहते और एक बार रिचार्ज कर लंबे समय तक टेंशन फ्री रहना चाहते हैं, तो यह ऑफर आपके काम का है। इससे पहले की ऑफर समाप्त हो जाए, तुरंत ऑफर का लाभ उठा लीजिए।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को नए-नए गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 9 साल का अनुभव है। अर्पित ने मीडिया जगत में शुरुआत एक रीजनल चैनल से की थी। इससे बाद उन्होंने नवभारत टाइम्स और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम किया। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है। उन्होंने कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की है। मीडिया में झुकाव के चलते उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की। मीडिया में इन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुके हैं और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, इन्हें नई-नई जगहों पर घूमना और उनके बारे में जानने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।