काम की बात: Aadhaar Loan Scam: 3 लाख का लालच देकर ठग देकर खाली किया जा रहा बैंक अकाउंट, आप ऐसे बचें
PM लोन योजना के तहत Aadhaar से 3 रुपए लाख तक लोन मिलने का दावा किया जा रहा है। सरकार ने इसे फर्जी बताया है। लेकिन क्या यह सच है? अप्लाई करने से पहले जान लें पूरी सच्चाई।

3 Lakh Loan on Aadhaar over PM Loan Yojna Scam: Aadhaar पर 3 रुपए लाख लोन देने का दावा करने वाला PM Loan Yojna Scam तेजी से फैल रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म YouTube, WhatsApp, इन्स्टाग्राम पर ऐसे मैसेज मिल रहे हो जिसमें कहा जा रहा हो कि आपको सिर्फ Aadhaar कार्ड से 3 लाख तक का लोन मिल सकता है, तो सावधान हो जाइए। यह कोई सरकारी योजना नहीं बल्कि एक खतरनाक स्कैम है, जो तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है।
दरअसल, ठग “प्रधानमंत्री लोन स्कीम” के नाम पर फर्जी ऐड चला रहे हैं। इनमें दावा किया जाता है कि बिना ज्यादा कागजों के, सिर्फ Aadhaar नंबर देकर तुरंत लोन मिल जाएगा। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई योजना मौजूद नहीं है। इस तरह के फर्जी ऑफर्स खासतौर पर उन लोगों को टारगेट करते हैं जिन्हें तुरंत पैसों की जरूरत होती है। लालच में आकर लोग अपनी पर्सनल जानकारी शेयर कर देते हैं और फिर उनके साथ फ्रॉड हो जाता है।
कैसे फंसाते हैं ठग
इस स्कैम का तरीका बहुत आसान लेकिन खतरनाक होता है। इ में ठग YouTube और सोशल मीडिया पर ऐड चलाते हैं, लिंक या QR कोड देते हैं, “जल्दी अप्लाई करें” जैसा दबाव बनाते हैं। जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, आपसे Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल मांगी जाती है। यहीं से फ्रॉड शुरू हो जाता है।
कैसे होता है फ्रॉड
लोन ऑफर में पर्सनल जानकारी जैसे Aadhaar नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक डिटेल शेयर कर देते हैं, तो यहीं से फ्रॉड की शुरुआत हो जाती है। ठग इन जानकारियों का इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट तक पहुंच बना सकते हैं, आपके नाम पर फर्जी लोन ले सकते हैं या बिना आपकी जानकारी के पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। कई बार यूजर्स को तब तक पता भी नहीं चलता, जब तक उनके अकाउंट से पैसा निकल नहीं जाता।
ऐसे पहचानें फर्जी लोन ऑफर
फर्जी लोन ऑफर को पहचानना जरूरी है। अगर कोई बिना किसी सही डॉक्यूमेंट के तुरंत ₹3 लाख तक लोन देने का दावा करता है, जल्दी-जल्दी अप्लाई करने के लिए कहता है या आपको किसी अनजान वेबसाइट या लिंक पर ले जाता है, तो समझ लें कि कुछ गड़बड़ है। इसके अलावा, गलत स्पेलिंग, अजीब मैसेज या बार-बार कॉल आना भी फर्जी ऑफर का संकेत हो सकता है।
इस तरह के फ्रॉड से बचने के लिए कभी भी किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपनी निजी जानकारी जैसे Aadhaar या बैंक डिटेल किसी के साथ शेयर न करें। हमेशा सरकारी या भरोसेमंद वेबसाइट से ही जानकारी लें और किसी भी ऑफर पर भरोसा करने से पहले उसे अच्छी तरह जांच लें। याद रखें, थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है।
अगर आपके साथ फ्रॉड हो जाए तो क्या करें
अगर गलती से आपने अपनी जानकारी शेयर कर दी है, तो तुरंत: 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें। cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। जितनी जल्दी आप एक्शन लेंगे, नुकसान उतना कम होगा।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


