'Iron Man' रोबोट ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़? जर्मनी में चौंकाने वाला मामला

लाइव हिन्दुस्तान
share

जर्मनी के कोलोन में 16 साल की लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक ह्यूमनॉइड रोबोट जब्त किया है। रोबोट के 16 साल के मालिक और उसके 19 साल के साथी की भूमिका की जांच जारी है।

Iron Man Robot
जर्मनी में Iron Man Robot पर छेड़छाड़ के आरोप लगे हैं।

जर्मनी के कोलोन शहर में एक ह्यूमनॉइड रोबोट से जुड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक रोबोट पर 16 साल की लड़की के साथ कथित तौर पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पुलिस ने रोबोट को जब्त कर लिया है और उसके मालिक समेत दो युवकों की भूमिका की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घटना के समय रोबोट की एक्टिविटी को लेकर कई सवाल उठे हैं। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या रोबोट को जानबूझकर इस तरह की एक्टिविटी करने के लिए कंट्रोल किया गया था।

सम्बंधित सुझाव

कोलोन पुलिस की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह घटना 11 अक्टूबर, 2026 की मिडनाइट से कुछ पहले हुई। उस समय 16 वर्षीय लड़की अपनी 17 और 18 साल की दो सहेलियों के साथ Hohenzollernring इलाके में एक फास्ट-फूड रेस्टोरेंट के बाहर मौजूद थी। इसी दौरान करीब 1.20 मीटर लंबा लाल और सुनहरे रंग का ‘Iron Man’ जैसा दिखने वाला रोबोट उनके पास पहुंचा। आरोप है कि रोबोट ने लड़की को छुआ और उसके शरीर से टकराने जैसी हरकत की। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में तलाशी शुरू की।

कार की डिक्की में मिला रोबोट

पुलिस को कुछ ही समय में दो युवक मिले, जिनकी उम्र 16 और 19 साल बताई गई है। अधिकारियों के मुताबिक, रोबोट का 16 वर्षीय मालिक उसे एक Volkswagen कार की डिक्की में रख चुका था। पुलिस ने रोबोट के साथ दोनों युवकों के दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। जांच में इन फोन से घटना की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर लाइव किए गए वीडियो से जुड़ी जानकारी मिलने की उम्मीद है।

पुलिस का आरोप है कि दोनों युवकों ने कथित घटना को लाइवस्ट्रीम किया और इस दौरान भद्दे कॉमेंट्स भी किए। हालांकि, घटना के वीडियो और आरोपों की पूरी परिस्थितियों की जांच अभी जारी है। ऑनलाइन सामने आए वीडियो को लेकर एक स्ट्रीमर ने दावा किया कि रोबोट एक व्यक्ति से बचने की कोशिश में लड़की से टकराया था। हालांकि, अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है।

सम्बंधित सुझाव

क्या रोबोट को रिमोट से कंट्रोल किया गया था?

मामले का सबसे अहम सवाल यही है कि रोबोट ने ये हरकतें कैसे कीं। पुलिस जांच कर रही है कि क्या दोनों युवकों में से किसी ने रोबोट को रिमोट या किसी दूसरे तरीके से कंट्रोल किया था, या वह पहले से सिखाई गई एक्टिविटी के आधार पर काम कर रहा था। फिलहाल, यह साबित नहीं हुआ है कि रोबोट ने पूरी तरह इंडिपेंडेंटली ऐसा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Iron Man रोबोट ने 16 साल की लड़की से की छेड़छाड़? जर्मनी में चौंकाने वाला मामला