Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Free Netflix Subscription for Jio users with these two recharge plans
Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम FREE में! Jio यूजर्स को इन प्लान्स में मिला मौका

Netflix सब्सक्रिप्शन एकदम FREE में! Jio यूजर्स को इन प्लान्स में मिला मौका

संक्षेप: रिलायंस जियो यूजर्स को दो ऐसे प्लान ऑफर किए जा रहे हैं, जिनका चुनाव करने की स्थिति में यूजर्स को फ्री Netflix सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। ये दोनों ही प्लान्स 84 दिनों की वैलिडिटी ऑफर करते हैं। 

Wed, 22 Oct 2025 11:35 PMPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रिलायंस जियो यूजर्स को कंपनी की ओर से अलग-अलग कीमत पर कई प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने का विकल्प दिया जा रहा है और इनमें से कई प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में यूजर्स को OTT सेवाओं का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। चुनिंदा प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में यूजर्स को Netflix का ऐक्सेस एकदम फ्री में मिल रहा है। आइए आपको इन प्लान्स के बारे में बताते हैं।

1,799 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

कंपनी का यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इससे रीचार्ज करने की स्थिति में रोज 3GB डेली डाटा का फायदा मिलता है और सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं। यूजर्स को इस प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में Netflix (Basic) सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:डील्स! घर की दीवार को बना लो Smart TV, स्मार्ट प्रोजेक्टर केवल ₹4490 से शुरू

1,299 रुपये वाला Jio रीचार्ज प्लान

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी और फ्री Netflix चाहते हैं तो 1,299 रुपये कीमत वाले प्लान का चुनाव किया जा सकता है। यह प्लान भी 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, हालांकि इसमें 2GB डेली डाटा का फायदा मिलता है। अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के अलावा इसमें भी रोज 100 SMS भेजने का विकल्प दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:₹30 हजार से कम में साल 2025 का सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, बेस्ट Samsung डील

बता दें, इन दोनों ही प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में JioTV और JioAICloud ऐप्स का ऐक्सेस मिलता है। एलिजिबल यूजर्स को इनका चुनाव करने की स्थिति में अनलिमिटेड 5G डाटा मिल जाता है। इसके अलावा JioHotstar का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है और Jio Special Offer बेनिफिट्स भी मिल जाते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari
खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार बताने वाले प्राणेश 7 साल से ज्यादा वक्त से विज्ञान और तकनीक के बारे में लिख रहे हैं। IIMC, नई दिल्ली में PTI अवॉर्ड पाने वाले प्राणेश ने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की और न्यूजबाइट्स में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम किया। लाइव हिन्दुस्तान में वह चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर लेटेस्ट टेक ट्रेंड्स और गैजेट्स की जानकारी देते हैं। उन्हें लिखना और सफर करना अच्छा लगता है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।