Jio और Airtel यूजर्स के लिए Amazon Prime एकदम FREE! ऐसे मिलेगा फायदा
ग्राहकों को लोकप्रिय OTT सेवा Amazon Prime का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन चुनिंदा प्रीपेड प्लान्स से रीचार्ज करने की स्थिति में दिया जा रहा है। हम आपको इन प्लान्स की जानकारी देने जा रहे हैं।

अगर आपके पास रिलायंस जियो या फिर भारती एयरटेल यूजर्स हैं तो आपको Amazon Prime स्ट्रीमिंग सेवा का फ्री सब्सक्रिप्शन पाने का मौका मिल रहा है। दोनों ही टेलिकॉम कंपनियां अपने यूजर्स को कई प्रीपेड प्लान्स में से चुनने का मौका मिलता है, और इनमें से कुछ OTT सेवाओं का कॉम्प्लिमेंटरी सब्सक्रिप्शन ऑफर करते हैं। जियो के एक और एयरटेल के दो प्लान्स से रीचार्ज करने पर Amazon Prime Lite का फायदा मिल रहा है।
Jio का FREE Amazon Prime प्लान
रिलायंस जियो यूजर्स को 1029 रुपये कीमत वाले प्लान का चुनााव करने की स्थिति में Amazon Prime Lite का सब्सक्रिप्शन 84 दिनों के लिए मिल जाता है। प्लान 84 दिनों के लिए ही 2GB डेली डाटा और रोज 100 SMS ऑफर करता है। यूजर्स सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग कर सकते हैं। इसमें Jio Special Offer और Google Gemini Pro का फायदा कॉम्प्लिमेंटरी दिया जा रहा है।
Airtel का पहला FREE Amazon Prime प्लान
एयरटेल सब्सक्राइबर्स को 838 रुपये वाले प्लान से रीचार्ज करने की स्थिति में 56 दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जा रही है। इतनी ही वैलिडिटी के साथ Amazon Prime Lite और Airtel Xstream Play के साथ SonyLIV+ 20 OTT सेवाओं का फायदा मिल रहा है। रोज 100 SMS, 3GB डेली डाटा और अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग इस प्लान का हिस्सा हैं।
Airtel का दूसरा FREE Amazon Prime प्लान
लंबी वैलिडिटी चाहिए तो कंपनी का 1,199 रुपये वाला प्लान बढ़िया रहेगा। इसमें 84 दिनों की वैधता के साथ 2.5GB डेली डाटा मिलता है और रोज 100 SMS भेजे जा सकते हैं। प्लान अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग के साथ पिछले प्लान जैसे ही OTT बेनिफिट्स 84 दिनों के लिए दे रहा है। दोनों ही प्लान्स अतिरिक्त बेनिफिट्स जैसे RewardsMini सब्सक्रिप्शन और फ्री हेलोट्यून्स का फायदा देते हैं।
बता दें, तीनों ही प्लान्स में एलिजिबल सब्सक्राइबर्स को अनलिमिटेड 5G डाटा का फायदा दिया जा रहा है।


