AI से दुनिया को खतरा? सच बोलने पर गई Elon Musk की कंपनी के इंजीनियर की नौकरी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

xAI के एक पूर्व इंजीनियर ने आरोप लगाया है कि Grok AI की सुरक्षा में कमियों को हाइलाइट करने के चलते उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया। मामला कोर्ट तक पहुंच गया है, जिससे AI कंपनियों की जिम्मेदारियों पर सवाल उठ रहे हैं। 

AI से दुनिया को खतरा? सच बोलने पर गई Elon Musk की कंपनी के इंजीनियर की नौकरी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में इन दिनों एक नया विवाद सामने आया है। एलन मस्क की AI कंपनी xAI के एक्स-इंजीनियर डेविन किम ने आरोप लगाया है कि उन्हें कंपनी से इसलिए निकाल दिया गया क्योंकि उन्होंने AI चैटबॉट Grok की सेफ्टी से जुड़े संभावित खतरों के बारे में बार-बार चेतावनी दी थी। यह मामला ऐसे वक्त सामने आया है जब दुनिया भर में AI के तेजी से बढ़ते प्रभाव और उसके संभावित रिस्क को लेकर बहस लगातार तेज हो रही है।

किम का दावा है कि उन्होंने कंपनी के अंदर कई मौकों पर Grok से जुड़े सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को उठाया था। उनके मुताबिक, AI मॉडल के बिहेवियर, गलत जानकारी फैलाने की संभावना, सेंसिटिव टॉपिक पर गलत प्रतिक्रियाएं देने के रिस्क और बाकी संभावित खतरों पर पूरी तरह ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उनका कहना है कि कंपनी का मुख्य फोकस तेजी से इसे डिवेलप करने और कॉम्पिटीशन में आगे निकलने पर था, जबकि सुरक्षा से जुड़े पहलुओं को प्राथमिकता नहीं दी गई थी।

इसलिए नौकरी से निकाले गए किम

आरोप है कि किम को इस बारे में एक महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशन देने से पहले ही नौकरी से निकाल दिया गया। दावा है कि वह प्रेजेंटेशन Grok के सिक्योरिटी सिस्टम में कमजोरियों और संभावित जोखिमों पर आधारित थी। किम का मानना है कि उन्हें निकाले जाने के पीछे उनका इन पहलुओं पर खुलकर बोलना और आवाज उठाना रहा, जो वह कंपनी के सामने रख रहे थे। निकाले जाने के बाद उन्होंने कानूनी कार्रवाई का रास्ता अपनाया और अब मामला पब्लिक डिस्कशन का टॉपिक बन गया है।

फिलहाल xAI की ओर से इन आरोपों पर तुरंत कोई डीटेल्ड पब्लिक रिएक्शन नहीं दिया गया है। इसलिए यह कहना जल्दबाजी होगी कि असल में क्या हुआ था। फिर भी, इस विवाद ने AI इंडस्ट्री में सुरक्षा और जिम्मेदारी को लेकर कई महत्वपूर्ण सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं। कंपनी के लिहाज से ये आरोप पूर्व कर्मचारी की ओर से लगाए गए हैं और उनकी सत्यता का अंतिम फैसला कानूनी प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।

पहले भी सामने आए हैं ऐसे मामले

खास बात यह है कि AI उद्योग में यह पहली घटना नहीं है जब किसी कर्मचारी ने सार्वजनिक रूप से सुरक्षा संबंधी चिंताओं को उठाया हो। पिछले कुछ वर्षों में कई बड़ी टेक कंपनियों के वर्तमान और पूर्व कर्मचारियों ने भी AI के विकास की दिशा और उसके संभावित परिणामों पर सवाल उठाए हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि इंडस्ट्री के अंदर भी इस विषय को लेकर मतभेद मौजूद हैं। कुछ लोग मानते हैं कि तेजी से इनोवेशन जरूरी है, जबकि बाकियों का कहना है कि बिना पर्याप्त सुरक्षा उपायों के आगे बढ़ना बाद में गंभीर समस्याएं पैदा कर सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।