
9999 रुपये में खरीदें 12GB तक की रैम वाला सैमसंग फोन, 29 दिसंबर तक बंपर ईयर एंड सेल
अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम का है, तो फ्लिपकार्ट की ईयर एंड सेल में आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। सेल में Samsung Galaxy F06 5G को लॉन्च प्राइस से बेहद सस्ते में खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत 10 हजार रुपये से कम हो गई है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फ्लिपकार्ट पर आज से ईयर एंड सेल की शुरुआत हो गई है। यह धमाकेदार सेल 29 दिसंबर तक चलेगी। सेल में आप हर कैटिगरी के फोन को बेस्ट डील्स के साथ खरीद सकते हैं। वहीं, अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम का है, तो इस सेल में आपके लिए एक तगड़ा ऑप्शन है। हम बात कर रहे हैं, Samsung Galaxy F06 5G की। लॉन्च के समय फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये थी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
अब यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर एक हजार रुपये की छूट के बाद 9,999 रुपये में मिल रहा है। सेल में इस फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। आप इस फोन को शानदार एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी F06 5G फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
कंपनी इस स्मार्टफोन में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का शानदार डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 800 निट्स का है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम के साथ आता है। फोन में 6जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर कंपनी डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दे रही है। फोन में फोटोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे मिलेंगे। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है।
सेल्फी के लिए फोन में कंपनी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है। सैमसंग का यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह हैंडसेट ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड One UI 7 पर काम करता है। फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। सैमसंग का यह फोन दो कलर ऑप्शन- बहामा ब्लू और लिट वॉयलेट में आता है।

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Bahama Blue



