Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart super value week Samsung Galaxy A35 5G is rupees 9000 cheaper than its original launch price
लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये कम हुई Samsung के इस फोन की कीमत, फ्लिपकार्ट डील में मची लूट

लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये कम हुई Samsung के इस फोन की कीमत, फ्लिपकार्ट डील में मची लूट

संक्षेप: सैमसंग गैलेक्सी A35 5G लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये थी। यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये का मिल रहा है।

Tue, 11 Nov 2025 04:35 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सैमसंग का फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की सुपर वैल्यू वीक में आपके लिए बंपर डील है। डील में Samsung Galaxy A35 5G लॉन्च प्राइस से 9 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपये थी। यह फोन अब फ्लिपकार्ट पर 21,999 रुपये का मिल रहा है।

फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक ऑफर कर रही है। आप इस फोन को एक्सचेंज ऑफर में भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन,ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस 5G स्मार्टफोन में आपको 2340x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। स्मार्टफोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर Exynos 1380 चिपसेट दिया गया है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए आपको एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे मिलेंगे।

इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, इसमें सेल्फी के लिए कंपनी 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:100 इंच का जबर्दस्त QLED टीवी, डॉल्बी ऑडियो के साथ मिलेगा 60W का साउंड

यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

(Photo: Android Authority)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।