iPhone, TV या AC खरीदना है? 9 मई तक रुक जाओ, Flipkart Sale में मिलेगा सबसे सस्ता, बड़ी बचत का मौका
Flipkart Sasa Lele Sale 2026 की तारीख का ऐलान हो गया है। इस सेल में स्मार्टफोन, टीवी, AC और कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भारी छूट मिलेगी। जानिए कब शुरू होगी सेल, क्या-क्या ऑफर्स:

Flipkart Sale: अगर आप नया स्मार्टफोन, टीवी या AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खबर है। Flipkart ने Sasa Lele Sale 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इस सेल में ग्राहकों को भारी छूट देने वाली है। खास बात यह है कि Flipkart की Sasa Lele Sale डबल डिस्काउंट के लिए जानी जाती है, जिसमें ग्राहकों को कई ऑफर्स का फायदा मिलता है। इस बार की सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी, एयर कंडीशनर और कई बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर खास डील्स देखने को मिल सकती हैं। ऐसे में अगर आप कोई बड़ा गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए अच्छा मौका साबित हो सकती है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
कब शुरू होगी Flipkart Sasa Lele Sale 2026
Flipkart की Sasa Lele Sale 2026 की शुरुआत 9 मई से होने जा रही है। वहीं Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। यानी अगर आप प्रीमियम यूजर हैं, तो आप बाकी लोगों से पहले ही डील्स का फायदा उठा सकते हैं। इसमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर, नो-कॉस्ट EMI, कैशबैक, जैसे कई फायदे एक साथ मिल सकते हैं।
स्मार्टफोन पर कितनी मिलेगी छूट
Flipkart Sasa Lele Sale में प्रीमियम स्मार्टफोन्स से लेकर बजट फोन्स तक पर भारी छूट मिलेगी। iPhone, Samsung और OnePlus जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन पर सीधा प्राइस कट देखने को मिल सकता है, जिससे महंगे फोन भी कम कीमत में खरीदे जा सकेंगे। इसके अलावा, एक्सचेंज ऑफर के जरिए पुराने फोन को बदलकर और ज्यादा डिस्काउंट लिया जा सकता है।
TV और AC पर भी बड़े ऑफर्स
सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि TV और AC जैसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर भी इस सेल में शानदार ऑफर्स मिलने की उम्मीद है। 4K स्मार्ट टीवी, बड़ी स्क्रीन वाले मॉडल और नए फीचर्स वाले TV पर भी कीमत में कटौती देखने को मिल सकती है। कई बार इन प्रोडक्ट्स पर बैंक ऑफर और एक्सचेंज बोनस जोड़कर कीमत और भी कम हो जाती है, जिससे यूजर्स को बड़ा फायदा मिलता है।
बैंक ऑफर्स और एक्स्ट्रा डिस्काउंट
Flipkart की इस सेल में बैंक ऑफर्स का रोल काफी अहम होता है। आमतौर पर SBI, HDFC या ICICI बैंक कार्ड पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है, जिससे सीधे कीमत कम हो जाती है। इसके अलावा No Cost EMI का ऑप्शन भी मिलता है, जिससे आप बिना अतिरिक्त ब्याज दिए आसान किस्तों में प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। Flipkart Plus या प्रीमियम मेंबर्स को कुछ एक्स्ट्रा फायदे भी मिल सकते हैं, जैसे अर्ली एक्सेस या अतिरिक्त छूट।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




Black





