कमाल की डील! सिर्फ ₹25,999 में खरीदें 50MP फ्रंट कैमरा, बिंदास AI फीचर्स वाला Motorola Edge 60 Pro, 17 जनवरी से मौका
Flipkart पर रिपब्लिक डे सेल 17 जनवरी से शुरू होने वाली है। इस सेल की डील का धीरे-धीरे खुलासा हो रहा है। सेल में Motorola Edge 60 Pro हुआ बेहद सस्ता, अब सिर्फ 25,999 रुपए में खरीदने का मौका जानिए ऑफर की पूरी डिटेल।

Motorola Edge 60 Pro at Massive Discount: स्मार्टफोन बाजार में बड़ी छूट आमतौर पर फेस्टिव सेल के दौरान देखने को मिलती है, लेकिन इस बार Motorola Edge 60 Pro पर आया ऑफर वाकई ध्यान खींचने वाला है। Flipkart की रिपब्लिक डे सेल में कई स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त डिस्काउंट पर बेचा जा रहा है। यह प्रीमियम 5G स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराया गया है, जिससे यह डिवाइस अब ज्यादा लोगों की पहुंच में आ गया है। दमदार फीचर्स, शानदार कैमरा और प्रीमियम डिजाइन के साथ यह फोन उन यूजर्स के लिए खास बन गया है। जानें Edge 60 Pro पर मिलने ऑफर्स और डिस्काउंट:
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Motorola Edge 60 Pro पर मिल रहे डिस्काउंट ऑफर्स
Flipkart की रिपब्लिक डे 2026 सेल के दौरान Motorola Edge 60 Pro के 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को 3,000 रुपए की सीधी छूट के बाद 25,999 रुपए में लिस्ट किया गया है। इसके अलावा अगर ग्राहक Flipkart Axis Bank या SBI कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो उन्हें 1,000 रुपए का अतिरिक्त बैंक डिस्काउंट भी मिल सकता है।
इतना ही नहीं, Flipkart पर इस फोन के साथ नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिससे ग्राहक आसान किस्तों में फोन खरीद सकते हैं। पुराने स्मार्टफोन के एक्सचेंज पर 20,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस मिलने की संभावना भी है।
Motorola Edge 60 Pro की 5 बड़ी खासियतें
1. Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच का Quad-Curved pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 1.5K रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है। यह डिस्प्ले न सिर्फ स्मूद स्क्रॉलिंग देता है, बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग और गेमिंग के दौरान भी शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें Gorilla Glass 7i का प्रोटेक्शन दिया गया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में स्क्रैच और हल्की गिरावट से बचाव मिलता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
2. Motorola Edge 60 Pro में MediaTek Dimensity 8350 Extreme चिपसेट दिया गया है, जो तेज परफॉर्मेंस और पावर-एफिशिएंट प्रोसेसिंग के लिए जाना जाता है। यह फोन हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के दौरान भी स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
3. कैमरा की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50MP का Sony LYT-700C प्राइमरी सेंसर शामिल है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है।
4. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है, जो शार्प और डिटेल्ड फोटो कैप्चर करता है। नाइट मोड, HDR, OIS सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स कैमरा एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं।
5. इस फोन में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबी अवधि की उपयोगिता देती है। चार्जिंग के लिए 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का समर्थन मिलता है। इसे MIL-STD 810H स्टैंडर्ड की मजबूती भी प्राप्त है। फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68/IP69 वॉटर व डस्ट रेजिस्टेंस है।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







8GB/12GB/16GB RAM









