Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़Flipkart republic day sale motorola 12gb ram phone at just rupees 7299 cashback emi and exchange offer also available
7299 रुपये में मिल रहा 12GB तक की रैम वाला Motorola फोन, रिपब्लिक डे सेल में मची लूट

7299 रुपये में मिल रहा 12GB तक की रैम वाला Motorola फोन, रिपब्लिक डे सेल में मची लूट

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में आपके लिए तगड़ी डील है। यह डील Motorola G05 पर दी जा रही है। डील में आप 12जीबी तक की रैम वाले इस फोन को कैशबैक और शानदार ईएमआई ऑप्शन के साथ खरीद सकते हैं।

Jan 18, 2026 07:55 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कम बजट में पावरफुल परफॉर्मेंस वाला फोन तलाश रह हैं, तो फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में आपके लिए तगड़ी डील है। यह डील Motorola G05 पर दी जा रही है। फोन रैम बूस्ट फीचर से लैस है, जिससे इसकी रैम 12जीबी तक की हो जाती है। 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 7299 रुपये है। सेल में फोन पर 50 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है। फोन को आप 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। यह फोन 257 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। साथ ही आप इसे एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला G05 के फीचर और स्पेसिफिकेशन

कंपनी इस फोन में 1604x720 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.67 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 1000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। इसका रिफ्रेश रेट 90Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 देखने को मिलेगा। कंपनी इस फोन में 4जीबी रैम और 64जीबी का इंटरनल स्टोरेज दे रही है।

motorola g05

इसमें 8जीबी तक की वर्चुअल रैम भी दी गई है। इससे फोन की टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम प्रोसेसर मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है।वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5200mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:आपके Aadhaar से कोई और पैसे तो नहीं उड़ा रहा? 5 मिनट में मोबाइल से करें चेक

ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर ऑफर कर रही है। फोन में आपको दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे धांसू ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:Bill Gates ने दी AI को लेकर डराने वाली चेतावनी- समाज बदलेगा और नौकरी जाएगी
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।