लॉन्च प्राइस से 24 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का बेस्ट सेलिंग 5G फोन, रिपब्लिक डे सेल में मची लूट
Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से 24 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह डील फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में दी जा रही है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इसकी कीमत को और कम कर सकते हैं।

फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल में साल 2025 का बेस्ट सेलिंग ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन - Samsung Galaxy S24 FE लॉन्च प्राइस से 24 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59999 रुपये थी। अब यह फोन 35999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस डिवाइस की कीमत को और कम कर सकते हैं। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
काउंटरपॉइंट डेटा के अनुसार सैमसंग का यह फोन जनवरी 2025 - फरवरी 2025 के बीच 50 हजार से 70 हजार रुपये के सेगमेंट का बेस्ट सेलिंग ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन था। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर के बारे में।
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G में 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ आता है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ भी देखने को मिलेगा। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में ऑफर किया जा रहा है।
प्रोसेसर के तौर पर सैमसंग के इस स्मार्टफोन में आपको Exynos 2400e चिपसेट मिलेगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे रही है। इसके अलावा इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर दिया गया। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 4700mAh की है।
यह बैटरी 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग भी ऑफर करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में आपको डॉल्बी ऐटमॉस भी मिलेगा। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1.1 पर काम करता है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
(Main Image: markellisreviews)
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।






Blue









