
Flipkart Republic Day Sale मचाएगी तहलका: फोन, टीवी, लैपटॉप सब होंगे सस्ते, इस तारीख से शुरू होगा Discount का महासंग्राम
साल 2026 की Flipkart Republic Day Sale की डेट का खुलासा हो गया है। टीज़र जारी कर फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि इस रिपब्लिक डे सेल 17 जनवरी से शुरू हो रही है, जिसमें Black/Plus मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा।
Flipkart Republic Day Sale 2026: ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट ने Republic Day Sale की तैयारियां शुरू कर दी है। कंपनी ने एक टीज़र के जरिए घोषणा कि है की इस साल यह सेल 17 जनवरी, 2026 से शुरू होगी। वहीं Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबरशिप वाले यूजर्स को सेल का 24 घंटे पहले एक्सेस मिलेगा, जिससे वे सबसे पहले हॉट डील्स पर हाथ रख सकेंगे। Flipkart ने अभी तक सभी ऑफर्स का पूरा खुलासा तो नहीं किया है, लेकिन सेल से पहले ही एक बड़ा ऑफर कन्फर्म कर दिया गया है HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, जिसमें EasyEMI पेमेंट भी शामिल है। इससे ग्राहक बड़ी तकनीकी डिवाइसेज़ जैसे स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, टैबलेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स को और भी कम कीमत में खरीद पाएंगे।
इस सेल में सिर्फ गैजेट्स ही नहीं, बल्कि फैशन, होम, किचन और लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स पर भी भारी छूट मिलने की उम्मीद है। पिछले साल की तरह इस बार भी सेल में नो-कॉस्ट EMI, एक्सचेंज बोनस, बैंक ऑफर्स और विशेष फ्लैश डील्स देखने को मिल सकती हैं। इसलिए उन यूजर्स के लिए यह मौका बेहद महत्वपूर्ण है जो नया स्मार्टफोन, टैबलेट या टीवी सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं। Flipkart Black की सदस्यता (लगभग ₹1,499) कई अतिरिक्त लाभ देती है जैसे SuperCoins Cashback, Exclusive Black Deals, Priority Customer Support और Early Bank Offers जो खरीदारों को सेल में भारी बचत दिला सकती है।
बैंक ऑफर्स और इंस्टेंट डिस्काउंट
Flipkart ने पहले ही HDFC बैंक कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट की पुष्टि कर दी है, जिसमें EasyEMI ट्रांजैक्शन्स भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि अगर आप HDFC क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको कुल बिल में सीधा 10% की कटौती मिल सकती है।
Flipkart Republic Day Sale में इन फोन्स पर ऑफर हो सकता
यह ऑफर खासतौर पर प्रीमियम गैजेटस जैसे iPhone या हाई-एंड स्मार्टफोन पर भारी प्रभाव डाल सकता है, क्योंकि इन डिवाइसेज की कीमतें आम दिनों में बहुत ज्यादा होती हैं और सेल के दौरान बैंक ऑफर्स के साथ यह कीमत काफी गिर सकती है। Flipkart Republic Day Sale में Apple iPhone 15/16 सीरीज, Samsung Galaxy सीरीज, Motorola, OPPO, Vivo, iQOO और Nothing जैसे ब्रांड्स प्रमुख रूप से दिख सकते हैं। कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Pixel प्रोडक्ट्स (जैसे Pixel 9/10) भी शामिल होंगे, हालांकि उनमें सीधे प्राइस कट्स की बजाय बैंक/एक्सचेंज ऑफर्स पर जोर देखने को मिल सकता है।
इन प्रोडक्ट्स पर मिल सकती है छूट
बड़ी सेल में सिर्फ फोन ही नहीं, लगभग हर इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी में बम्पर डिस्काउंट्स देखने को मिलते हैं। जैसे:
✔ स्मार्ट टीवी
✔ लैपटॉप & टैबलेट
✔ ऑडियो एक्सेसरीज
✔ कैमरा & गेजेट एक्सेसरीज
✔ होम अप्लायंसेज (फ्रिज, वॉशिंग मशीन etc.)
✔ फैशन और फर्नीचर कैटेगरी्स भी शामिल हो सकती हैं
और भी कई सेक्शन हैं जिनमें Flipkart आमतौर पर भारी बचत देती है।
एक्सचेंज और EMI ऑफर्स
सेल में नो-कॉस्ट EMI, लो-EMI रेंज, और बेहतर एक्सचेंज बोनस जैसे ऑफर्स भी उपलब्ध होंगे। इसका फायदा यह होगा कि अगर आपके पास पुराना फोन है, तो आप उसे एक्सचेंज कर सकते हैं और नए फोन की कीमत और भी कम कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




