टूट पड़ेंगे ग्राहक, SALE में इतने सस्ते मिलेंगे iPhone, पिक्सेल और मोटोरोला समेत इतने सारे फोन्स, लिस्ट

Jan 14, 2026 05:05 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart Republic Day Sale 2026 भारत में 17 जनवरी से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट ने Apple, Pixel, Motorola, Realme और Vivo समेत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को लाइव कर दिया है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

टूट पड़ेंगे ग्राहक, SALE में इतने सस्ते मिलेंगे iPhone, पिक्सेल और मोटोरोला समेत इतने सारे फोन्स, लिस्ट

Flipkart Republic Day Sale 2026 भारत में 17 जनवरी से सभी ग्राहकों के लिए शुरू होने वाली है। सेल में अलग-अलग ब्रांड्स के स्मार्टफोन भारी डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। सेल शुरू होने से पहले ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने Apple, Pixel, Motorola, Realme और Vivo समेत कई ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स को लाइव कर दिया है। लिस्ट में देखें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

सस्ते मिलेंगे iPhone और Pixel फोन

अपकमिंग Flipkart Republic Day Sale 2026 के लिए डेडिकेटेड माइक्रोसाइट अब अपडेट हो गई है, जिसमें ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ने कई स्मार्टफोन डील्स का खुलासा कर दिया है। सेल में iPhone 16 को 56,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगा, जो इसकी रेगुलर सेलिंग प्राइस 69,900 रुपये से कम है। पिक्सेल लवर्स के लिए भी सेल में बहुत कुछ है। सेल में Pixel 10 फोन 60,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

मोटोरोला के इन स्मार्टफोन्स पर भारी छूट

इसी तरह, Motorola Edge 60 Fusion को सेल में 19,999 रुपये में मिलेगा, जो अभी 22,999 रुपये में लिस्टेड है। मोटो के अन्य मॉडल्स भी बड़े डिस्काउंट के साथ मिलेंगे। फ्लिपकार्ट के अनुसारह, सेल में Moto g57 Power मॉडल 12,999 रुपये, Moto edge 60 pro (256GB) मॉडल 25,999 रुपये, Moto g96 5G (8/128GB) मॉडल 16,999 रुपये, Moto g67 Power मॉडल 14,999 रुपये, Moto g35 5G मॉडल 10,999 रुपये, Moto g86 Power मॉडल 15,999 रुपये और Moto edge 70 मॉडल 28,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

सेल में इन वीवो स्मार्टफोन्स पर भी डिस्काउंट

फ्लिपकार्ट ने Vivo स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील्स का भी खुलासा कर दिया है। फ्लिपकार्ट के अनुसार, सेल में Vivo T4x 5G मॉडल 14,249 रुपये, Vivo T4 Lite 5G मॉडल 9,999 रुपये, Vivo T4 5G मॉडल 20,499 रुपये और Vivo T4R 5G मॉडल 18,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। सेल में OPPO K13X (8GB) मॉडल 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। इतनी ही नहीं, सेल में Ai+ Pulse (6+128) मॉडल 5,999 रुपये और Ai+ Nova मॉडल 6,999 रुपये की अपनी अब तक की सबसे कम कीमत में मिलेंगे।

सम्बंधित सुझाव

और मोबाइल देखेंarrow

नथिंद, रियलमी और CMF के इन मॉडल पर भी छूट

सेल में Nothing's Phone 3a Pro फोन 26,999 रुपये और CMF Phone 2 Pro मॉडल 16,499 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। सेल में Realme P4X 5G फोन 14,249 रुपये, Realme P3 Lite 5G मॉडल 10,749 रुपये, Realme P4 5G मॉडल 16,999 रुपये और Realme 16 Pro 5G मॉडल 28,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा।

ध्यान रहे कि इन कीमतों में सीधे प्राइस कट के अलावा बैंक डिस्काउंट, कैशबैक ऑफर और एक्सचेंज बोनस भी शामिल हैं। कंपनी पहले ही बता चुकी है कि Flipkart Black और Flipkart Plus सब्सक्राइबर्स को 24 घंटे पहले डील्स का एक्सेस मिलेगा। HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड वाले लोग 10 परसेंट का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकेंगे।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni

अर्पित सोनी को शुरुआत से ही नए-नए गैजेट्स को एक्सप्लोर करने और उन्हें आजमाने का शौक रहा है। अब अर्पित ने अपनी इस हॉबी को ही अपना पेशा बना लिया है। भोपाल के रहने वाले अर्पित को गैजेट्स का रिव्यू करना और उनके बारे में लिखना काफी पसंद है। टेक्नोलॉजी, रोबोट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इनसे जुड़ी खबरें लिखना भी इन्हें काफी भाता है। लाइव हिन्दुस्तान में अर्पित पिछले चार साल से बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले वे नवभारत टाइम और दैनिक भास्कर की गैजेट्स बीट में काम कर चुके हैं। अर्पित की स्कूलिंग भोपाल से हुई है और उन्होंने MCU से पोस्ट ग्रेजुएशन करके मीडिया जगत में एंट्री की थी। मीडिया में उन्हें आठ साल से ज्यादा समय हो चुका है और सफर अभी जारी है। गैजेट्स के अलावा, उन्हें घूमने का भी बहुत शौक है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।