Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart offering these three led tv under rupees 6000 price of most affordable is just rupees 5499
6 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये तीन शानदार LED TV, सबसे सस्ता मात्र 5499 रुपये का

6 हजार रुपये से कम में मिल रहे ये तीन शानदार LED TV, सबसे सस्ता मात्र 5499 रुपये का

संक्षेप:

फेस्टिव सेल खत्म होने के बाद भी फ्लिपकार्ट पर बेहद किफायती दाम में शानदार टीवी मिल रहे हैं। इन टीवी की कीमत 6 हजार रुपये से कम है। इस लिस्ट में जो सबसे सस्ता टीवी है, उसकी कीमत मात्र 5499 रुपये है।

Sun, 26 Oct 2025 01:32 PMKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फेस्टिव सेल खत्म होने के बाद भी फ्लिपकार्ट पर बेहद किफायती दाम में शानदार टीवी मिल रहे हैं। इन टीवी की कीमत 6 हजार रुपये से कम है। हमारी इस लिस्ट में जो सबसे सस्ता टीवी है, उसकी कीमत मात्र 5499 रुपये है। ये टीवी बेस्ट-इन-क्लास डिस्प्ले के साथ आते हैं। इन टीवी का साउंड भी कीमत के हिसाब से जबर्दस्त है। इन टॉप 3 टीवी में थॉमसन और कोडैक के टीवी भी शामिल हैं। आइए जानते हैं इन टीवी के बारे में।

KODAK Special Edition 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Linux TV (24SE5002)

इस टीवी की कीमत 5999 रुपये है। कोडैक के इस टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। यह टीवी 60Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दमदार साउंड के लिए टीवी में कंपनी 20 वॉट का साउंड आउटपुट दे रही है। टीवी में कंपनी बिल्ट-इन वाई-फाई और मिराकास्ट ऑफर कर रही है। टीवी क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करता है।

Thomson Alpha 60 cm (24 Inch) HD Ready LED Smart Linux TV (24Alpha001)

यह टीवी फ्लिपकार्ट पर 5799 रुपये के प्राइसटैग के साथ लिस्ट है। टीवी में आपको 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 60Hz का एचडी रेडी डिस्प्ले मिलेगा। टीवी में दमदार साउंड के लिए 20 वॉट का साउंड आउटपुट दिया गया है। यह टीवी Linux OS पर काम करता है। टीवी क्वॉड कोर प्रोसेसर पर काम करता है।

ये भी पढ़ें:एयरटेल के इन किफायती प्लान ने कराई मौज, 300 रुपये से कम में कमाल के बेनिफिट

Foxsky 60 cm (24 inch) HD Ready LED Smart Android TV 2025 Edition (24 FSELS PRO

यह टीवी मात्र 5499 रुपये में आपका हो जाएगा। टीवी में आपको 60Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 1366 x 768 पिक्सल रेजॉलूशन वाला डिस्प्ले मिलेगा। दमदार साउंड के लिए टीवी में कंपनी 30 वॉट का आउटपुट दे रही है। टीवी क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें आपको बिल्ट-इन क्रोमकास्ट भी मिलेगा।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।