मोटोरोला डेज सेल में गजब ऑफर, 12999 रुपये में मिल रहा 24GB तक की रैम वाला 5G फोन
फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12999 रुपये है। आप इस फोन को 650 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। रैम बूस्ट फीचर से इसकी टोटल रैम 24जीबी तक की हो जाती है।

फ्लिपकार्ट पर लाइव मोटोरोला डेज सेल में आपके लिए तगड़ा ऑफर है। यह ऑफर Motorola G35 5G पर दिया जा रहा है। फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत फ्लिपकार्ट पर 12999 रुपये है। आप इस फोन को 650 रुपये के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। कैशबैक के लिए आपको फ्लिपकार्ट ऐक्सिस बैंक या एसबीआई के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करना होगा। फोन एक्सचेंज ऑफर में और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
फोन में कंपनी रैम बूस्ट फीचर दे रही है। इससे इसकी टोटल रैम 24जीबी तक की हो जाती है। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और डॉल्बी साउंड जैसे कई धांसू फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।
मोटोरोला G35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
कंपनी इस फोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 3 दिया गया है। फोन 8जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। रैम बूस्ट फीचर के इसकी रैम 24जीबी तक की हो जाती है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Unisoc T760 दे रही है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ दो कैमरे दिए गए हैं। इनमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा शामिल है। मोटोरोला के इस फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। इस फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपग्रेड भी मिलेगा। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।
कनेक्टिविटी के लिए फोन में कंपनी 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.0, GPS + GLONASS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दे रही है। मोटोरोला का यह फोन 3.5mm जैक के साथ आता है। साथ ही दमदार साउंड एक्सपीरियंस के लिए कंपनी इसमें डॉल्बी ऐटमॉस भी दे रही है। IP52 वॉटर रेपेलेंट डिजाइन वाला यह फोन हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट के साथ आता है।
लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhप्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। इन्होंने टीवी चैनल के प्रोग्रामिंग, आउटपुट और प्रोमो डिपार्टमेंट में काम किया है। करीब 8 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। प्रशांत अब डिजिटल मीडिया का जाना-माना नाम बन चुके हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। इनकी गैजेट्स और ऑटोमोबाइल की खबरें पाठकों को काफी पसंद आती हैं। साथ ही इनके रिव्यू पाठकों को नया गैजेट लेने या नई गाड़ी खरीदने में काफी मदद करते हैं। प्रशांत ने मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। खाली समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। ड्राइविंग का काफी शौक है और मौका मिलते ही प्रशांत पहाड़ों की तरफ निकल जाते हैं। साथ ही फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना भी इनको काफी पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। इससे पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में टेक सेक्शन के लिए लिखा करते थे।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।





Dark Blue