
10 हजार से कम में खरीदें सैमसंग, वीवो और मोटो के ये धांसू फोन, सबसे सस्ता ₹6499 का, रैम 12GB तक
फ्लिपकार्ट की डील में आप 10 हजार रुपये से कम में सैमसंग, मोटोरोला और वीवो के फोन को खरीद सकते हैं। इन फोन पर कैशबैक, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ये फोन 12जीबी तक की रैम से लैस हैं।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल में आपके लिए तगड़ी डील है। इस डील में आप 10 हजार रुपये से कम में सैमसंग, मोटोरोला और वीवो के फोन को खरीद सकते हैं। इन फोन पर कैशबैक, बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। इन फोन में आपको 12जीबी तक की रैम और 50 मेगापिक्सल तक के मेन कैमरा के साथ कई जबर्दस्त फीचर देखने को मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
Samsung Galaxy F05
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 6499 रुपये है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। आप इस फोन को 229 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फोन के फीचर्स की बात करें, तो इसमें आपको 6.74 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा। प्रोसेसर के तौर पर फोन में हीलियो G85 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दे रही है। यह फोन 5000mAh की बैटरी से लैस है।
Vivo Y19e
4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 8995 रुपये है। आप इसे 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ खरीद सकते हैं। फोन 317 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है। एक्सचेंज ऑफर में आप इस फोन की कीमत को और कम कर सकते हैं। वीवो का यह पोन 6.74 इंच के डिस्प्ले से लैस है। यह फोन Unisoc T7225 प्रोसेसर पर काम करता है इसका मेन कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। फोन में आपको 5500mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।
MOTOROLA G35 5G
4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत फ्लिपकार्ट पर 9999 रुपये है। फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक दे रही है। आप इसे शानदार नो-कॉस्ट ईएमआई के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। फीचर्स की बात करें, तो फोन रैम बूस्ट के साथ आता है। इससे इसकी टोटल रैम 12जीबी तक की हो जाती है। फोन का डिस्प्ले 6.72 इंच का है और यह 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Sapphire Black








