Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart end of season sale ending tomorrow best deal on Samsung Galaxy A35 5G rupees 12000 off
12 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, खरीदने के लिए मची लूट, 21 दिसंबर तक मौका

12 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का यह फोन, खरीदने के लिए मची लूट, 21 दिसंबर तक मौका

संक्षेप:

फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल कल यानी 21 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। इस सेल में सैमसंग गैलेक्सी A35 5G 12 हजार रुपये की छूट के साथ मिल रहा है। फोन पर आपको कैशबैक और तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है।

Dec 20, 2025 04:01 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्लिपकार्ट की एंड ऑफ सीजन सेल कल यानी 21 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। ऐसे में अगर आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो देर न करें। फ्लिपकार्ट की सेल में Samsung Galaxy A35 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। लॉन्च के समय इस फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30999 रुपये थी। अब यह फोन फ्लिपकार्ट पर 12 हजार रुपये डिस्काउंट के बाद 18999 रुपये का मिल रहा है। फोन पर 5 पर्सेट का कैशबैक भी दिया जा रहा है।

आप इस फोन को आकर्षक नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में फोन की कीमत को और कम किया जा सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में आपको 2340x1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में ऑफर किए जा रहा इस डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट में आता है। यह Exynos 1380 चिपसेट पर काम करता है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है।

ये भी पढ़ें:गीकबेंच पर दिखे ओप्पो के दो नए फोन, लॉन्च से पहले सामने आई बड़ी जानकारी

वहीं, सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। यह फोन IP67 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और ब्लूटूथ 5.3 जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

(Photo: CNET)

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।