
13500 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का 5G फोन, कीमत अब सबके बजट में, मिलेंगे जबर्दस्त फीचर
सैमसंग का यह धांसू फोन लॉन्च प्राइस से 13500 रुपये सस्ता हो गया है। फ्लिपकार्ट की बाय बाय 2025 सेल में आप इसे कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा देखने को मिलेगा।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
फ्लिपकार्ट की Buy Buy 2025 सेल में स्मार्टफोन्स पर तगड़ा डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप इस सेल में सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए जबर्दस्त डील है। यह बंपर डील Samsung Galaxy A35 5G पर दी जा रही है। इसमें आप इस फोन को लॉन्च प्राइस से 13500 रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं। लॉन्च से समय फोन के 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये थी। अब यह फ्लिपकार्ट पर 20,499 रुपये का मिल रहा है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें
आप इस फोन को 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में आपको 19,990 रुपये तक का फायदा हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।
सैमसंग गैलेक्सी A35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन
फोन में कंपनी 2340 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले दे रही है। यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। सैमसंग का यह फोन 8जीबी रैम और 256जीबी के इंटरनल स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में कंपनी Exynos 1380 चिपसेट ऑफर कर रही है। फोन के बैक पैनल पर फोटोग्राफी के लिए एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं।
इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस और एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए आपको इसमें 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। IP67 डस्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग वाला यह फोन शानदार डॉल्बी साउंड के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है।
(Photo: Android Authority)

लेखक के बारे में
Kumar Prashant Singhलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।







Awesome Iceblue



