Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart buy buy 2025 sale live tomorrow get massive discounts on iphone 16 samsung galaxy s24
Flipkart Buy Buy 2025 Sale में छप्परफाड़ डिस्काउंट, iPhone 16 से लेकर लैपटॉप तक सबकुछ सस्ता

Flipkart Buy Buy 2025 Sale में छप्परफाड़ डिस्काउंट, iPhone 16 से लेकर लैपटॉप तक सबकुछ सस्ता

संक्षेप:

Flipkart Buy Buy 2025 Sale 5 दिसंबर से शुरू होगी और 10 दिसंबर तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान, अलग-अलग ब्रांड के स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर डिस्काउंट प्राइस पर मिलेंगे। देखें किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट मिलेगा।

Dec 04, 2025 04:17 pm ISTArpit Soni लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Flipkart Buy Buy 2025 Sale जल्द ही भारत में शुरू होने वाली है। यह सेल छह दिनों तक चलेगा, जिसमें सैमसंग, ओप्पो, ऐप्पल, पोको, वीवो, एसर और मिवी जैसे ब्रांड के स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ग्राहक चुनिंदा बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से खरीदरी करके डील को और किफायती बना सकेंगे। इसके अलावा, खरीदारों को कैशबैक ऑफर और आसान ईएमआई ऑप्शन भी दिए जाएंगे। फ्लिपकार्ट के पेड सब्सक्राइबर्स को बाकी सभी से 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिलेगा। सेल में iPhone 16 समेत सैमसंग, पोको और ओप्पो जैसे ब्रांड्स के फोन सस्ते मिल रहे हैं। देखें किस प्रोडक्ट पर कितना डिस्काउंट...

5 दिसंबर से शुरू होगी Flipkart Buy Buy 2025 Sale

फ्लिपकार्ट ने घोषणा की है कि उसकी फ्लिपकार्ट बाय बाय 2025 सेल 5 दिसंबर से शुरू होगी और 10 दिसंबर तक लाइव रहेगी। सेल के दौरान, अलग-अलग ब्रांड के स्मार्टफोन, लैपटॉप, ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर डिस्काउंट प्राइस पर मिलेंगे। फ्लिपकार्ट ने यह भी घोषणा की है कि वह कुछ बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर ग्राहकों को तुरंत डिस्काउंट देगी। हालांकि, पार्टनर बैंकों के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

फ्लिपकार्ट, सेल के लिए फ्लिपकार्ट ब्लैक और VIP सब्सक्राइबर्स और फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर्स को 24 घंटे पहले एक्सेस देगा। शाम 5 बजे से 7 बजे के बीच, कंपनी खरीदारों को एक्स्ट्रा डिस्काउंट देगी। कस्टमर्स आसान ईएमआई ऑप्शन और कैशबैक ऑफर का भी फायदा उठा पाएंगे।

ये भी पढ़ें:32 से 55 इंच तक के नए QLED Smart TV लाया देसी ब्रांड, 400 टीवी चैनल्स फ्री

इतने सस्ते मिलेंगे पोको, वीवो और ओप्पो के पॉपुलर मॉडल

फ्लिपकार्ट ने अलग-अलग स्मार्टफोन पर मिलने वाली डील्स को भी टीज किया है। सेल में Poco M7 Plus 5G फोन 10,999 रुपये की डिस्काउंटेड कीमत पर मिलेगा, जो इसकी लिस्टेड कीमत 15,999 रुपये से कम है। Vivo T4x 5G को 13,499 रुपये और Oppo K13x 5G को 10,499 रुपये की कम कीमतों पर बेचा जाएगा, जो फ्लिपकार्ट पर रेगुलर 14,499 रुपये और 15,999 रुपये में लिस्टेड हैं।

फ्लिपकार्ट ने वीडियो में बताई डील्स

14 हजार सस्ता मिलेगा iPhone 16

एक्स पर एक पोस्ट में, फ्लिपकार्ट ने टीज किया कि कस्टमर बाय बाय 2025 सेल के दौरान iPhone 16 को 55,999 रुपये में खरीद पाएंगे। फोन की मौजूदा रिटेल प्राइस 69,900 रुपये है। इसका मतलब है कि लोग फोन खरीदते समय लगभग 14,000 रुपये बचा पाएंगे। इसी तरह, Samsung Galaxy S24 के Snapdragon 8 Gen 3 वाले मॉडल की सेल कीमत 74,999 रुपये से घटाकर 40,999 रुपये कर दी जाएगी। स्मार्टफोन के अलावा, Intel Core i5 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला Samsung Galaxy Book 4 लैपटॉप को 42,990 रुपये में बेचा जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि इन कीमतों में बैंक डिस्काउंट भी शामिल हैं।

Arpit Soni

लेखक के बारे में

Arpit Soni
अर्पित सोनी ने माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। इन्हें करीब 8 साल का एक्सपीरियंस है। अर्पित ने अपना करियर स्वराज एक्सप्रेस न्यूज चैनल से शुरू किया। उसके बाद दैनिक भास्कर (डिजिटल) में अपनी सेवाएं दीं, यहां टेक और ऑटो बीट में करीब 4 साल काम किया। साल 2021 से अर्पित लाइव हिंदुस्तान में सेवाएं दे रहे हैं। टेक और गैजेट्स में इनका इंटरेस्ट है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।