Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart black friday sale Samsung Galaxy S24 FE 5G is now rupees 26000 cheaper from its original launch price
ब्लैक फ्राइडे सेल में सबसे बड़ी डील, लॉन्च प्राइस से 26 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का फोन

ब्लैक फ्राइडे सेल में सबसे बड़ी डील, लॉन्च प्राइस से 26 हजार रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का फोन

संक्षेप:

पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी S24 FE लॉन्च प्राइस से 26 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। यह बंपर डील फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में दी जा रही है। फोन को आप कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

Nov 23, 2025 09:01 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्लिपकार्ट पर आज से ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो गई है। 28 नवंबर तक चलने वाली सेल में स्मार्टफोन्स पर बंपर डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप सैमसंग का फोन खरीदने की सोच रहे है, तो इस सेल में आपके लिए एक जबर्दस्त डील है। यह डील पिछले साल लॉन्च हुए सैमसंग गैलेक्सी S24 FE स्मार्टफोन पर दी जा रही है। डील में फोन लॉन्च प्राइस से 26 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी। अब फोन का यह वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 26 हजार रुपये सस्ते में मिल रहा है और आप इसे 33999 रुपये में खरीद सकते हैं।

फोन पर कंपनी 5 पर्सेंट का कैशबैक भी दे रही है। आप इस डिवाइस को आकर्षक ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

सैमसंग गैलेक्सी S24 FE 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

गैलेक्सी S24 FE 5G में कंपनी 6.7 इंच का फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1900 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए इसमें गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। फोन 8जीबी रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है।

प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको Exynos 2400e मिलेगा। फोन के रियर में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा आपको इसमें 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 8 मेगापिक्सल का टेलिफोटो सेंसर देखने को मिलेगा। सेल्फी के लिए इसमें कंपनी 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दे रही है।

ये भी पढ़ें:ओप्पो के नए फोन के स्पेसिफिकेशन लॉन्च से पहले लीक, मिलेगी 12GB तक की रैम

फोन की बैटरी 4700mAh की है, जो 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग वाले इस फोन में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। यह फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1.1 पर काम करता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।