Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart black friday sale offering MOTOROLA g35 5G with best deals know details
₹10 हजार से कम में मिल रहा डॉल्बी साउंड वाला मोटोरोला फोन, ब्लैक फ्राइडे सेल में तगड़ा ऑफर

₹10 हजार से कम में मिल रहा डॉल्बी साउंड वाला मोटोरोला फोन, ब्लैक फ्राइडे सेल में तगड़ा ऑफर

संक्षेप:

डॉल्बी साउंड और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा वाला Motorola G35 5G फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल में बेस्ट डील में मिल रहा है। आप उस फोन को कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीद सकते हैं। यह सेल 28 नवंबर तक चलेगी।

Nov 23, 2025 04:13 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्लिपकार्ट पर ब्लैक फ्राइडे सेल की शुरुआत हो गई है। सेल में स्मार्टफोन्स पर तगड़ी डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप मोटोरोला का फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इस सेल को बिल्कुल भी मिस नहीं कर सकते। फोन के 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9999 रुपये है। 28 नवंबर तक चलने वाली इस सेल में आप इस फोन को 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ खरीद सकेत हैं। यह फोन 352 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है।

एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। फोन में आपको डॉल्बी साउंड और 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा के साथ कई शानदार फीचर मिलेंगे।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी इस स्मार्टफोन में 2400 x 1080 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.72 इंच का फुल एचडी+ LCD पैनल दे रही है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 120Hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में आपको गोरिल्ला ग्लास 3 देखने को मिलेगा। फोन 4जीबी LPDDR4x रैम और 128जीबी के UFS 2.2 स्टोरेज से लैस है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें Unisoc T760 दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल सेंसर शामिल है। मोटोरोला के इस फोन में सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:जल्द आ सकता है यह अफोर्डेबल आईफोन, मिल सकता है 18MP का सेल्फी कैमरा

फोन की बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 18 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक बात है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा। फोन में दमदार साउंड के लिए डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।