₹6999 में खरीदें Samsung और मोटोरोला के 12GB तक की रैम वाले फोन, विंटर सेल में कमाल की डील

Nov 16, 2025 09:00 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share

फ्लिपकार्ट की बिग विंटर बोनांजा सेल में सैमसंग और मोटोरोला के 12जीबी तक की रैम वाले फोन मात्र 6999 रुपये में मिल रहे हैं। आप इन फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं डीटेल।

₹6999 में खरीदें Samsung और मोटोरोला के 12GB तक की रैम वाले फोन, विंटर सेल में कमाल की डील

फ्लिपकार्ट अपने यूजर्स के लिए बिग विंटर बोनांजा सेल लेकर हाजिर है। इस धमाकेदार सेल में स्मार्टफोन्स पर जबर्दस्त डील दी जा रही है। वहीं, अगर आप कम बजट में शानदार फीचर ऑफर करने वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो भी आपके लिए ऑप्शन की कमी नहीं है। फ्लिपकार्ट की इस विंटर सेल में सैमसंग और मोटोरोला के 12जीबी तक की रैम वाले फोन मात्र 6999 रुपये में मिल रहे हैं। यही नहीं, आप इन फोन को कैशबैक और एक्सचेंज बोनस के साथ भी खरीद सकते हैं।

ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा। तो आइए जानते हैं सेल में इन फोन पर दी जा रही डील्स के बारे में।

सैमसंग गैलेक्सी F07

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत अमेजन इंडिया पर 6999 रुपये है। फोन पर 5 पर्सेंट का कैशबैक दिया जा रहा है। एक्सचेंज ऑफर में यह फोन और सस्ता हो सकता है। आप इस डिवाइस को आसान ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फीचर्स की बात करें, तो फोन में आपको 6.7 इंच का एचडी+ डिस्प्ले मिलेगा।

यह फोन हीलियो G99 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में फोटोग्राफी के लिए 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है। सैमसंग इस फोन को 6 ओएस अपग्रेड और सिक्योरिटी अपडेट्स ऑफर करने वाला है।

मोटोरोला G05

4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 6999 रुपये है। यह फोन भी 5 पर्सेंट के बैंक डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। आप इस डिवाइस को आसान ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। फोन के फीचर्स की बात करें,तो इसमें आपको रैम बूस्ट फीचर के साथ 12जीबी तक की रैम मिलेगी।

यह फोन मीडियाटेक हीलियो G81 एक्सट्रीम चिपसेट पर काम करता है। फोन का डिस्प्ले 6.67 इंच का है। प्रीमियम वीगन लेदर डिजाइन वाले इस फोन में आपको 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। फोन में आपको 5100mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की खास बात है कि इसमें ड्यूल स्पीकर सेटअप के साथ डॉल्बी ऐटमॉस सपोर्ट भी दिया गया है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।