Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart big winter bonanza sale deal Samsung galaxy M06 5G available with best offers
Samsung के 5G फोन पर कमाल की डील, 9249 रुपये में खरीदने का मौकै, कैशबैक भी

Samsung के 5G फोन पर कमाल की डील, 9249 रुपये में खरीदने का मौकै, कैशबैक भी

संक्षेप:

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G फ्लिपकार्ट पर तगड़ी डील के साथ मिल रहा है। फोन लॉन्च प्राइस से सस्ता मिल सकता है। यह फोन अब मात्र 9249 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को कैशबैक ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं।

Nov 20, 2025 04:38 pm ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

10 हजार रुपये से कम की रेंज में नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो Samsung Galaxy M06 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन है। लॉन्च के समय 4जीबी रैम और 64जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले इस फोन की कीमत 9499 रुपये थी। फ्लिपकार्ट की बिग विंटर बोनांजा सेल में यह फोन 9249 रुपये का मिल रहा है। आप इस फोन को 5 पर्सेंट कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन की ईएमआई 326 रुपये से शुरु हो रही है। सैमसंग के इस बजट फोन में आपको 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरा और 5000mAh की बैटरी के साथ कई शानदार फीचर मिलेंगे। आइए जानते हैं डीटेल।

सैमसंग गैलेक्सी M06 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग के इस फोन में 720x1600 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.7 इंच का एचडी+ LCD पैनल दिया गया है। फोन में ऑफर किया जा रहा यह डिस्प्ले 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करता है। फोन 6जीबी तक की LPDDR4x रैम और 128जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर फोन में डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप मिलेगा।

ये भी पढ़ें:200MP के टेलिफोटो लेंस वाला नया स्मार्टफोन, मिलेगी 7000mAh की बैटरी

इसमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए इस स्मार्टफोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में लगी बैटरी 5000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ओएस की जहां तक है, तो फोन ऐंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OneUI 7 पर काम करता है। फोन में बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए कंपनी इस फोन में 5G, Wi-Fi 802.11 ac (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, यूएसबी टाइप-C पोर्ट और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे ऑप्शन ऑफर कर रही है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।