Flipkart पर लगेगा ऑफर्स का मेला! Big Billion Days Sale की डेट और बैंक छूट का हुआ खुलासा, सस्ते में मिलेंगे फोन, टीवी….
Flipkart Big Billion Days Sale 2026 की तारीख लीक हो गई है। फ्लिपकार्ट की सेल 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है और प्लस मेंबर्स को 8 अक्टूबर से अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। जानें बैंक डिस्काउंट समेत की ऑफर्स की डिटेल्स।

अगर आप इस साल नया स्मार्टफोन, लैपटॉप, टीवी या कोई दूसरा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो Flipkart की बड़ी सेल का इंतजार कर सकते हैं। टिपस्टर्स ने इस सेल की तारीख का खुलासा किया गया है। पॉपुलर टिपस्टर्स के अनुसार Flipkart Big Billion Days Sale 9 अक्टूबर से शुरू हो सकती है, जबकि Flipkart Plus Members को 8 अक्टूबर से Early Access मिल सकता है। सेल के दौरान स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, लैपटॉप, अप्लायंसेज और दूसरे प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर देखने को मिल सकते हैं। लीक जानकारी में Axis Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्ड से पेमेंट करने पर 10% तक Instant Discount मिलने का भी दावा किया गया है।
सम्बंधित सुझाव
और मोबाइल देखें

65% OFF

Samsung 108 cm 43 inches Crystal 4K Ultra HD Smart LED TV UA43U8400FULXL Black
1 GB RAM
40 Inch Display Size
Quad Core Processor

₹13499
₹38999खरीदिये

50% OFF

Xiaomi 32 inch HD Ready Smart Google TV L32MB AIN
1 GB RAM
32 Inch Display Size
A53 Processor Processor

₹12499
₹24999खरीदिये
10% तक मिलेगा बैंक डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन सेल की तारीख के साथ-साथ बैंक ऑफर की जानकारी भी सामने आई है। लीक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ग्राहकों को चुनिंदा एक्सिस बैंक और ICICI बैंक कार्ड्स पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी प्रोडक्ट की कीमत 50,000 रुपये है और उस पर 10% का Instant Discount लागू होता है, तो बैंक ऑफर के तहत 5,000 रुपये तक की बचत हो सकती है। अभी यह भी साफ नहीं है कि 10% बैंक डिस्काउंट सभी प्रोडक्ट्स पर मिलेगा या केवल चुनिंदा सामान पर। इसलिए सेल शुरू होने से पहले ऑफर की पूरी शर्तें देखना जरूरी होगा।
सम्बंधित सुझाव

14% OFF

Samsung Galaxy F70e 5G
Limelight Green and Spotlight Blue
4GB/6GB RAM
128GB Storage

₹14499
₹16999खरीदिये

48% OFF

LG 50 inches UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV 50UA82006LA
2 GB RAM
50 Inch Display Size
α7 AI Processor 4K Gen8 Processor

₹36590
₹69990खरीदिये

35% OFF

LG 43 inches UA82 Series 4K Ultra HD Smart webOS LED TV 43UA82006LA
2 GB RAM
43 Inches Display Size

₹29990
₹46090खरीदिये
Plus Members को मिलेगा Early Access करने का मौका
Flipkart पहले भी अपने Plus और Black Members को Big Billion Days के दौरान Early Access देता रहा है। 2025 की Sale में भी Plus और Black Members को सामान्य ग्राहकों से 24 घंटे पहले खरीदारी का मौका मिला था। इस साल लीक जानकारी सही साबित होने पर 8 अक्टूबर से Early Access शुरू हो सकता है और 9 अक्टूबर से Sale बाकी ग्राहकों के लिए खुल सकती है। Early Access का फायदा खासकर उन प्रोडक्ट्स में मिल सकता है जिनकी मांग ज्यादा रहती है। Sale में कुछ Limited-Time Deals या कम कीमत वाले प्रोडक्ट्स जल्दी आउट ऑफ स्टॉक भी हो सकते हैं। ऐसे में Early Access पाने वाले ग्राहकों को पहले खरीदारी करने का मौका मिलेगा।
फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर नजर
Big Billion Days Sale में हर साल स्मार्टफोन और इलेक्ट्रॉनिक्स पर खास ध्यान रहता है। पिछले साल Apple, Samsung और Motorola जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन पर ऑफर दिए गए थे। इसके अलावा PC, लैपटॉप, टीवी और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सामान भी डिस्काउंट पर उपलब्ध थे। इस साल भी ग्राहकों की नजर सबसे ज्यादा स्मार्टफोन पर रह सकती है। खासकर नए मॉडल आने के बाद पुराने फोन की कीमत में सेल के दौरान अतिरिक्त कटौती देखने को मिल सकती है।












