Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़flipkart big bachat days sale offering rupees 4000 off motorola edge 50 fusion
मोटोरोला का 5G फोन हुआ 4 हजार रुपये सस्ता, मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP का सेल्फी कैमरा

मोटोरोला का 5G फोन हुआ 4 हजार रुपये सस्ता, मिलेगा कर्व्ड डिस्प्ले और 32MP का सेल्फी कैमरा

संक्षेप:

मोटोरोला का यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से 4 हजार रुपये सस्ता हो गया है। फोन पर कंपनी कैशबैक और एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। फोन में कर्व्ड डिस्प्ले और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा जैसे कई शानदार फीचर दिए गए हैं।

Jan 04, 2026 07:53 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बचत डेज सेल में मोटोरोला एज सीरीज का पॉप्युलर फोन तगड़ी डील में मिल रहा है। हम बात कर रहे हैं, Motorola Edge 50 Fusion की। यह फोन अपने ओरिजिनल लॉन्च प्राइस से सस्ता हो गया है। लॉन्च के समय फोन के 8जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये थी। अब यह फोन 4 हजार रुपये की छूट के बाद सीधे 18999 रुपये में मिल रहा है। आप इस डिवाइस को 5 पर्सेंट के कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन पर शानदार एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन के फीचर और स्पेसिफिकेशन

फोन में 6.67 इंच का फुल एचडी+ pOLED कर्व्ड डिस्प्ले दिया गया है। यह डिस्प्ले 144Hz के रिफ्रेश रेट के सपोर्ट करता है और इसका पीक ब्राइटनेस लेवल 1600 निट्स का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास 5 ऑफर किया जा रहा है। फोन 12जीबी तक की LPDDR4x रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इसमें आपको स्नैपड्रैगन 7s जेन 2 देखने को मिलेगा।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन

फोटोग्राफी के लिए फोन में कंपनी एलईडी फ्लैश के साथ ड्यूल कैमरा सेटअप दे रही है। इनमें 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल लेंस शामिल है। खास बात है कि फोन का अल्ट्रावाइड कैमरा मैक्रो लेंस का भी काम करता है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिलेगा। फोन में दी गई बैटरी 5000mAh की है, जो 68 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

ये भी पढ़ें:200MP कैमरा वाले फोन पर गजब ऑफर, ₹9 हजार कम हुई कीमत, 31 जनवरी तक मौका

फोन IP68 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर काम करता है। बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए फोन में कंपनी इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दे रही है। दमदार साउंड के लिए आपको इस फोन में डॉल्बी ऐटमॉस मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में 5G, Dual 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11ax (2.4GHz/5GHz), ब्लूटूथ 5.2, GPS, USB Type-C और NFC जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें:108MP के कैमरा वाले दो धाकड़ फोन, रैम 12GB तक, कीमत 10 से 12 हजार के बीच
Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh

प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 13 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत पिछले 5 साल से HT से जुड़े हैं। यह यहां डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्होंने मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। HT से पहले प्रशांत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में गैजेट्स सेक्शन के लिए लिखा करते थे। इनको डिजिटल मीडिया से जुड़े 8 साल से ज्यादा हो गए हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें टेक्नोलॉजी, गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।