क्या आपके फोन में भी अचानक बजने लगा सायरन! घबराएं नहीं, यह है खुशी की बात

May 02, 2026 12:12 pm ISTPranesh Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share

हो सकता है आपके फोन पर भी कुछ देर पहले सरकार की ओर से एक अलर्ट का मेसेज दिखा हो और सायरन की आवाज सुनाई दी हो। आइए बताएं ऐसा क्यों हुआ और इसके मायने क्या हैं। 

क्या आपके फोन में भी अचानक बजने लगा सायरन! घबराएं नहीं, यह है खुशी की बात

अगर आपके फोन में अचानक तेज सायरन बजने लगे और स्क्रीन पर 'Extremely Severe Alert' दिखाई दे, तो एक पल के लिए घबरा जाना स्वाभाविक है। शनिवार दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर देश में लाखों स्मार्टफोन यूजर्स के साथ ऐसा ही हुआ। कई लोगों ने इसे किसी बड़े खतरे का संकेत समझ लिया है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल उलट है। दरअसल, यह डरने की नहीं बल्कि राहत की बात है, क्योंकि यह अलर्ट आपकी सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है।

हाल ही में भारत सरकार ने देशभर में 'सेल ब्रॉडकास्ट' टेक्नोलॉजी पर आधारित एक नए इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम का परीक्षण शुरू किया है। इसी टेस्टिंग के तहत यह सायरन और मेसेज लाखों मोबाइल यूजर्स तक पहुंचाया गया। इस संदेश में साफ तौर पर बताया गया था कि यह केवल एक 'परीक्षण संदेश' यानी Test Message है और जनता को इस पर कोई कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अचानक आई तेज आवाज और स्क्रीन पर दिखा चेतावनी संदेश कई यूजर्स के लिए चौंकाने वाला जरूर रहा।

Extremely Severe Alert

इस तरह अलग है नई टेक्नोलॉजी

नई टेक्नोलॉजी ट्रेडिशनल SMS सिस्टम से काफी अलग और ज्यादा इफेक्टिव है। जहां नॉर्मल मेसेज एक-एक नंबर पर भेजे जाते हैं, वहीं सेल ब्रॉडकास्ट के जरिए एक ही समय में किसी खास इलाके के सभी मोबाइल फोन्स पर अलर्ट पहुंचाया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए इंटरनेट या मोबाइल डाटा की जरूरत नहीं होती। यानी अगर आपका फोन नेटवर्क से जुड़ा है, तो आप तक यह वॉर्निंग किसी भी हालत में पहुंच सकती है, फिर चाहे डाटा ऑन हो या नहीं।

फोन साइलेंट होने पर भी बजेगा सायरन

अलर्ट के साथ आने वाली तेज सायरन जैसी आवाज भी इस सिस्टम का बड़ा हिस्सा है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि अगर आपका फोन साइलेंट या वाइब्रेशन मोड पर भी हो, तब भी यह आवाज आपको अलर्ट कर सके। असल में, आपदा के समय कुछ सेकेंड की देरी भी भारी पड़ सकती है, इसलिए यह तय किया गया है कि कोई भी इस अलर्ट को अनदेखा ना कर पाए।

इसलिए आपके लिए है खुशी की बात

भारत जैसे विशाल और अलग-अलग भौगोलिक परिस्थितियों वाले देश में, जहां हर साल बाढ़, चक्रवात, भूकंप और ऐसी ढेरों प्राकृतिक आपदाएं आती रहती हैं, वहां इस तरह का रियल-टाइम अलर्ट सिस्टम बहुत जरूरी है। यह ना सिर्फ आपको समय रहते खतरे की जानकारी देगा, बल्कि सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने का मौका भी देगा, जिससे जान-माल के नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

यानी शुरुआत में यह अनुभव भले ही थोड़ा डरावना लगे, लेकिन इसका मकसद आपको डराना नहीं, बल्कि बचाना है। कुल मिलाकर यह एक संकेत है कि अब आपका फोन सिर्फ कॉल और मेसेज के लिए नहीं है, बल्कि समय पर चेतावनी देकर आपकी सुरक्षा तय करने का काम भी कर सकता है।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।