
गजब का ऑफर! 1 महीने तक FREE मिल रहा हाई-स्पीड अनलिमिटेड इंटरनेट, 350 टीवी चैनल, 15 OTT
संक्षेप: Excitel लाया एक्सक्लूसिव ब्रॉडबैंड ऑफर, इस ऑफर के तहत आपको एक महीने के लिए 200 Mbps हाई स्पीड इंटरनेट। इस प्लान में 350 + लाइव टीवी चैनल्स व 15 OTT प्लेटफॉर्म्स भी शामिल हैं। जानें पूरी जानकारी।
Excitel Free Internet: घर में इंटरनेट, टीवी और OTT सबएक-साथ चाहिए, मगर खर्च भी कम हो अगर आप ऐसा सोच रहे हैं तो Excitel का नया ऑफर आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है। Excitel ने हाल ही में घोषणा की है कि उनका 200Mbps स्पीड वाला ब्रॉडबैंड प्लान अब 3 महीने के लिए खरीदने पर 1 महीने की फ्री वैलिडिटी के साथ आ रहा है। एक्साइटेल सुपर डील ऑफर के तहत यह शानदार ऑफर दिया जा रहा है। चलिए आपको डिटेल में बताते हैं एक्साइटेल की इस सुपर डील के बारे में:
Excitel की सुपर डील प्लान की कीमत
Excitel का नया “Super Deal Offer” आपके लिए एकदम परफेक्ट है। जिसमें सिर्फ ₹530 प्रति माह खर्च करने पर आपको हाई-स्पीड इंटरनेट, 350 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स, और 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस एक साथ मिलता है। इतना ही नहीं, अगर आप तीन महीने का रिचार्ज करते हैं तो कंपनी आपको एक महीना बिल्कुल फ्री देती है।
Excitel Super Deal ऑफर में मिलने वाले फायदे
Excitel ने इस ऑफर को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है जो घर बैठे 4K वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग या वर्क-फ्रॉम-होम के लिए तेज़ और भरोसेमंद इंटरनेट चाहते हैं। इस प्लान के तहत कंपनी 200Mbps तक की स्पीड ऑफर कर रही है, जो इस प्राइस रेंज में किसी और ब्रॉडबैंड सर्विस से मुकाबला करने लायक है। तेज़ डाउनलोड और अपलोड स्पीड की वजह से आप बिना किसी लैग के वीडियो कॉलिंग, ऑनलाइन मीटिंग्स, या मल्टी-डिवाइस स्ट्रीमिंग का मज़ा ले सकते हैं।
Excitel Super Deal Plan के फायदे सिर्फ इंटरनेट तक सीमित नहीं हैं। यह प्लान एक कम्प्लीट एंटरटेनमेंट पैकेज है जिसमें 350+ लाइव टीवी चैनल्स शामिल हैं। यानी आपको अलग से DTH या केबल कनेक्शन की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके अलावा इसमें 15 ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी फ्री में मिलता है — जिनमें Hungama Play, Shemaroo, Distro TV, EpicON, Hallmark Movies Now, Playflix, और ALT Balaji जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसका मतलब है कि आप फिल्में, वेब सीरीज़, म्यूज़िक, और टीवी शो बिना किसी रुकावट के सीधे अपने टीवी या मोबाइल पर देख सकते हैं।
इस प्लान की खासियत यह है कि यह कोई हिडन चार्ज या इंस्टॉलेशन फीस नहीं लेता। कंपनी इंस्टॉलेशन के साथ फ्री राउटर भी उपलब्ध कराती है ताकि यूज़र को seamless connectivity मिले। अगर आप पहली बार Excitel का ब्रॉडबैंड कनेक्शन ले रहे हैं तो आपको सिर्फ एक बार सिक्योरिटी डिपॉज़िट देना पड़ता है, जो रिफंडेबल होता है।
Excitel ने यह ऑफर सीमित समय के लिए उपलब्ध कराया है, और इसे कंपनी की वेबसाइट या नज़दीकी Excitel पार्टनर स्टोर से एक्टिव कराया जा सकता है। यह प्लान फिलहाल देश के कई प्रमुख शहरों में एक्टिव है जैसे दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, पुणे, लखनऊ, जयपुर और भोपाल। कंपनी लगातार अपनी सर्विसेज को टियर-2 और टियर-3 शहरों तक एक्सपैंड कर रही है ताकि अधिक से अधिक यूज़र्स को सस्ता और हाई-स्पीड इंटरनेट मिल सके।
कंपनी के मुताबिक, इस प्लान का उद्देश्य यूज़र्स को ऐसा इंटरनेट एक्सपीरियंस देना है जो “फास्ट, अफोर्डेबल और एंटरटेनमेंट से भरपूर” हो। Excitel का दावा है कि इस प्लान के जरिए यूज़र्स को इंटरनेट और ओटीटी दोनों का बेस्ट कॉम्बिनेशन मिलेगा, वो भी बेहद कम कीमत में।

लेखक के बारे में
Himani Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




