EvoFox गेमिंग माउस रिव्यू: परफॉर्मेंस, फीचर्स और कीमत तीनों में दमदार हैं ये मॉडल्स
EvoFox के तीन नए वायरलेस माउस- Shadow X Pro, Blaze 2 और Banshee 2 स्मूद गेमिंग परफॉर्मेंस, हाई कस्टमाइजेशन और प्रीमियम फीचर्स के साथ बेहतरीन विकल्प हैं। हम इनका रिव्यू आपके साथ शेयर कर रहे हैं।

गेमिंग माउस चुनना हर गेमर के लिए एक बड़ा फैसला होता है, क्योंकि माउस की परफॉर्मेंस सीधे गेमप्ले और कंफर्ट को प्रभावित करती है। हमने हाल ही में EvoFox की तीन वायरलेस माउस- Shadow X Pro, Blaze 2, और Banshee 2 को रिव्यू किया और उन्हें यूज करके देखा कि ये माउस अलग-अलग लेवल के गेमर्स के लिए कैसे काम करते हैं। इस रिव्यू में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि इन माउस मॉडल्स की परफॉर्मेंस, कस्टमाइजेशन, कनेक्टिविटी और एर्गोनॉमिक्स हमारे लिए कितनी प्रैक्टिकल और इफेक्टिव रहे।
EvoFox Shadow X Pro Wireless: स्मूद और रिस्पॉन्सिव
जब हमने EvoFox Shadow X Pro Wireless को यूज करना शुरू किया, तो सबसे पहले इसकी रिस्पॉन्सिवनेस ने हमारा ध्यान खींचा। इसमें दिया गया Instant S203 गेमिंग सेंसर और 1000Hz पोलिंग रेट कर्सर मूवमेंट को काफी स्मूद बनाता है। गेमिंग के दौरान हमें कोई इनपुट लैग नहीं महसूस हुआ, जिससे कैजुअल गेमिंग और डेली यूज दोनों में बेहतर एक्सपीरियंस मिलता है।
माउस की ट्राई-मोड कनेक्टिविटी (wired, 2.4GHz wireless और Bluetooth) हमें काफी प्रैक्टिकल लगी। इससे हम इसे आसानी से अलग-अलग डिवाइसेज जैसे- गेमिंग PC, लैपटॉप या टैबलेट के साथ यूज कर पाए। यह फ्लेक्सिबिलिटी खास तौर से उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो एक ही माउस को वर्क और गेमिंग दोनों के लिए यूज करना चाहते हैं।
Shadow X Pro में 6 प्रोग्रामेबल बटन्स और एडजस्टेबल DPI सेटिंग्स भी दी गई हैं, जिनकी मदद से हमने अपने फेवरेट गेम्स के लिए मैक्रोज और शॉर्टकट्स सेट किए। इससे गेमप्ले ज्यादा कन्वीनिएंट और स्मूद हो जाता है। साथ ही इसका एर्गोनॉमिक डिजाइन और RGB लाइटिंग इसे दिखने में भी अट्रैक्टिव बनाते हैं और लंबे समय तक यूज करने पर भी यह हाथ में कंफर्टेबल फील होता है।
EvoFox Blaze 2 Wireless: ढेरों कस्टमाइजेशंस
EvoFox Blaze 2 Wireless का उपयोग करते समय हमें सबसे ज्यादा इसका कंट्रोल और कस्टमाइजेशन पसंद आया। इसमें 12,800 DPI तक का एडजस्टेबल सेंसर दिया गया है, जिससे अलग-अलग गेम्स में प्रिसीजन और सेंसिटिविटी को आसानी से सेट किया जा सकता है। चाहे हाई-स्पीड FPS गेम हों या स्ट्रेटजी-बेस्ड टाइटल्स, इस माउस की ट्रैकिंग काफी भरोसेमंद महसूस हुई।
Blaze 2 में 8 प्रोग्रामेबल बटन्स और एक डेडिकेटेड फायर बटन दिया गया है, जो गेमप्ले को ज्यादा रिस्पॉन्सिव और डायनमिक बनाता है। हमने कई गेम्स में मैक्रोज सेट किए और पाया कि मुश्किल ऐक्शंस भी एक क्लिक में करना इसके साथ आसान हो जाता है। इसके अलावा 120 IPS ट्रैकिंग और 1000Hz पोलिंग रेट तेज मूवमेंट के दौरान भी एक्युरेसी बनाए रखते हैं।
इसमें भी ट्राई-मोड कनेक्टिविटी (wired, 2.4GHz wireless और डुअल Bluetooth) दी गई है और आप इसे कई डिवाइसेज के साथ आसानी से स्विच कर सकते हैं। साथ ही कस्टमाइजेबल RGB लाइटिंग, ऑनबोर्ड मेमोरी और ड्यूरेबल Huano स्विच इसे लंबे गेमिंग सेशंस के लिए बेहतर विकल्प बनाते हैं।
EvoFox Banshee 2 Wireless: फीचर रिच विकल्प
मॉडल EvoFox के वायरलेस लाइनअप का सबसे एडवांस्ड और परफॉर्मेंस-फोकस्ड माउस है। इसमें दिया गया PixArt 3311 सेंसर और 12000 DPI तक की सेंसिटिविटी बेहद एक्युरेट ट्रैकिंग ऑफर करता है, जिससे कॉम्पिटेटिव गेमिंग के दौरान एम और मूवमेंट दोनों में बेहतर प्रिसीजन मिलता है।
माउस की सबसे खास बात इसका built-in LCD डिस्प्ले है। यह display DPI, बैटरी लेवल और कनेक्शन स्टेटस जैसी जरूरी जानकारी सीधे माउस पर दिखा देता है, जिससे बार-बार सॉफ्टवेयर ओपेन करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके साथ 6+ प्रोग्रामेबल बटन्स, ऑनबोर्ड मेमोरी और मल्टिपल यूजर प्रोफाइल्स होने के चलते अलग-अलग गेम्स के लिए अलग सेटिंग्स आसानी से सेव की जा सकती हैं।
ट्राई-मोड कनेक्टिविटी के अलावा लाइटवेट डिजाइन, ड्यूरेबल फिनिश और लंबी बैटरी लाइफ के चलते यह लंबे गेमिंग सेशंस के लिए परफेक्ट है।
आपको खरीदना चाहिए या नहीं?
अगर आप गेमिंग के लिए ऐसा माउस चाहते हैं जो परफॉर्मेंस, वर्सेटैलिटी और वैल्यू‑फॉर‑मनी तीनों को बैलेंस करे तो ये तीनों विकल्प खरीदने लायक हैं। EvoFox Shadow X Pro Wireless लगभग 999 रुपये में स्मूद और रिस्पॉन्सिव ट्राई‑मोड कनेक्टिविटी देता है। EvoFox Blaze 2 Wireless लगभग 1,499 रुपये में ज्यादा DPI, डेडिकिटेड फायर बटन और 8 प्रोग्रामेबल बटन्स के साथ आता है। वहीं, EvoFox Banshee 2 Wireless करीब 1,899 रुपये में PixArt सेंसर, LCD डिस्प्ले और प्रो‑लेवल परफॉर्मेंस के साथ फीचर-रिच एक्सपीरियंस देता है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwariप्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से
टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के
क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के
लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के
अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को
खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही
होता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


