Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़every user should have these important government app in their smartphone
हर यूजर के स्मार्टफोन में होने चाहिए ये चार बेहद जरूरी सरकारी ऐप, तुरंत करें इंस्टॉल

हर यूजर के स्मार्टफोन में होने चाहिए ये चार बेहद जरूरी सरकारी ऐप, तुरंत करें इंस्टॉल

संक्षेप:

आज हम आपको भारत सरकार चार बेहद काम के और जरूरी ऐप के बारे में बता रहे हैं, जो आपके फोन में होने ही चाहिए। इन ऐप की लिस्ट में उमंग, डिजिलॉकर और mAadhaar भी शामिल है। तो आइए जानते हैं इन ऐप के बारे में।

Nov 29, 2025 11:05 am ISTKumar Prashant Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

स्मार्टफोन में अगर काम के ऐप हों, तो लाइफ थोड़ी आसान हो जाती है। ऐप के जरिए हम बहुत से काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर लाखों ऐप मौजूद हैं, जिनमें से आप अपनी जरूरत के अनुसार उन्हें फोन में इंस्टॉल और अनइंस्टॉल करते हैं। आज हम आपको भारत सरकार चार बेहद काम के और जरूरी ऐप के बारे में बता रहे हैं, जो आपके फोन में होने ही चाहिए। इन ऐप की लिस्ट में उमंग, डिजिलॉकर और mAadhaar भी शामिल है। तो आइए जानते हैं इन ऐप के बारे में।

mAadhaar

यूआईडीएआई का एम-आधार ऐप यूजर्स को अपनी आधार जानकारी को डिजिटली मैनेज करने की सुविधा देता है। यह आइडेंटिफिकेशन के लिए पर्सनल डीटेल और एक फोटो डिस्प्ले करता है। इसका बिल्ट-इन बायोमेट्रिक लॉक डेटा पर कंट्रोल बढ़ाने के साथ ही अनऑथराइज्ड ऐक्सेस को रोकता है। यूजर ऑथेंटिकेशन टास्क के लिए एक वर्चुअल आईडी (वीआईडी) या टाइम-बेस्ड ओटीपी जनरेट कर सकते हैं। यह ऐप एड्रेस अपडेट और आधार रीप्रिंट के रिक्वेस्ट्स को भी सपोर्ट करता है। यह एक स्कैन हो पाने वाला क्यूआर कोड अडिशनल डीटेल्स दिए बिना सिक्योर ऑफलाइन आइडेंटिटी वेरिफिकेशन की ऑफर करता है।

mParivahan

नैशनल इन्फॉर्मैटिक्स का नेक्स्टजेन एम-परिवहन ट्रांसपोर्ट और वीइकिल (वाहन) से संबंधित डिजिटल सर्विस ऑफर करता है। इस ऐप में यूजर रेजिस्ट्रेशन डीटेल्स देखने के अलावा इंश्योरेंस स्टेटस, आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस की वर्चुअल कॉपी भी पा सकते हैं। यह ऐप चालान ट्रैक करने और यातायात उल्लंघनों के भुगतान की प्रक्रिया में मदद करता है। यह आरटीओ ऑफिस और आसपास के प्रदूषण जाच केंद्रों के बारे में भी जानकारी देता है। जो लोग पुराना वाहन खरीदने पर विचार कर रहे हैं, उनके लिए यह ऐप खरीदारी से पहले ओनरशिप और रेजिस्ट्रेशन रिकॉर्ड वेरिफाइ करने में मदद करता है।

DigiLocker

डिजिलॉकर ऑफिशियल डॉक्यूमेंट्स को स्टोर और इशू करने के लिए एक सिक्योर डिजिटल फोल्डर के तौर पर काम करता है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय से मैनेज किया जाने वाला यह ऐप यूजर्स को लाइसेंस, वीइकिल रेजिस्ट्रेशन पेपर्स और एजुकेशनल सर्टिफिकेट्स के डिजिटल वर्जन को रखने की सुविधा देता है। ये इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड आईटी अधिनियम के तहत फिजिकल कॉपी के समान ही वैलिड हैं। चूंकि डॉक्यूमेंट्स सीधे जारी करने वाली अथॉरिटी से आते हैं, इसलिए उनकी प्रामाणिकता बरकरार रहती है। यह प्लेटफॉर्म वेरिफिकेशन या कंप्लायंस चेक के लिए फिजिकल डॉक्यूमेंट्स पर निर्भरता को कम करता है।

ये भी पढ़ें:62% तक सस्ते हुए 4K स्मार्ट टीवी, लिस्ट में सोनी, सैमसंग और एलजी भी, मची लूट

UMANG

UMANG (Unified Mobile Application for New-age Governance) केंद्र और राज्य सरकार की सेवाओं के लिए सिंगल ऐक्सेस पॉइंट की तरह काम करता है। इस ऐप के जरिए यूजर ईपीएफओ अकाउंट का डीटेल देखने के साथ विड्रॉल रिक्वेस्ट कर सकते हैं और पेंशन संबंधी सेवाओं को मॉनिटर कर सकते हैं। यह रिटायरमेंट अकाउंट मैनेजमेंट के लिए एनपीएस से भी जुड़ता है। पेंशनभोगी जीवन प्रमाण सुविधा का यूज करके अपना डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेशन जमा कर सकते हैं। डिजिलॉकर इंटीग्रेशन इसमें वेरिफाइड डिजिटल डॉक्यूमेंट्स का ऐक्सेस भी देता है। यह ऐप यूटिलिटी बिल्स का भुगतान करने और इनकम टैक्स सर्विसेज का ऐक्सेस भी देता है।

Kumar Prashant Singh

लेखक के बारे में

Kumar Prashant Singh
प्रशांत को पत्रकारिता से जुड़े 12 साल से ज्यादा हो गए हैं। प्रशांत ने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से की थी। करीब 6 साल से यह डिजिटल मीडिया से जुड़े हैं। इनकी टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल में खास रुचि है। इन्हें गैजेट्स और गाड़ियों के बारे में लिखना और पढ़ना काफी पसंद है। खाली समय में समय में प्रशांत वेब सीरीज और मूवी देखते हैं। पहाड़ पर घूमना और फोन से अच्छे फोटो-वीडियो कैप्चर करना इन्हें बहुत पसंद है। प्रशांत लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।