काम की बात: PF से जुड़ी जानकारी अब WhatsApp पर मिलेगी, ऐसे जॉइन करें EPFO चैनल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

EPFO ने कर्मचारियों के लिए नया WhatsApp चैनल शुरू किया है, जहां PF से जुड़ी जरूरी जानकारी मिलेगी। जानिए EPFO WhatsApp चैनल को कैसे जॉइन करें और इसमें किस तरह के अपडेट मिलेंगे।

EPFO WhatsApp Channel
EPFO ने अपना नया WhatsApp Channel शुरू किया है।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अपने करोड़ों मेंबर्स तक पीएफ से जुड़ी जरूरी जानकारी आसानी से पहुंचाने के लिए WhatsApp चैनल शुरू किया है। अब कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर ही EPFO से जुड़े अपडेट और जागरूकता से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकेंगे। इस शुरुआत का मकसद पीएफ से जुड़ी जानकारी को ज्यादा आसान और सीधे ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों तक पहुंचाना है। आप भी आसानी से EPFO का चैनल जॉइन कर सकते हैं।

EPFO के WhatsApp चैनल पर कर्मचारियों को भविष्य निधि यानी EPF से जुड़ी अलग-अलग जानकारियां मिलेंगी। इनमें EPF एडवांस निकालने, नौकरी बदलने या दोबारा शुरू करने के बाद पीएफ योगदान से जुड़ी जानकारी और दूसरे जरूरी अपडेट शामिल हैं। इसके अलावा संगठन की ओर से जागरूकता से जुड़े वीडियो और एजुकेशनल कंटेंट भी शेयर किया जा रहा है।

चैनल पर मिलेगी जरूरी जानकारी

नए चैनल के जरिए प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना जैसी योजनाओं से जुड़ी जानकारी भी कर्मचारियों तक पहुंचाई जा रही है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए यह चैनल उपयोगी हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो EPFO की वेबसाइट या दूसरे डिजिटल माध्यमों पर नियमित रूप से अपडेट नहीं देखते हैं।

आप ऐसे जॉइन कर सकते हैं चैनल

EPFO का WhatsApp चैनल जॉइन करना भी आसान है। इसके लिए WhatsApp खोलकर EPFO के ऑफीशियल चैनल को सर्च किया जा सकता है। ऑफीशियल चैनल मिलने के बाद उसे फॉलो करना होगा। इसके बाद चैनल पर पोस्ट होने वाले नए अपडेट WhatsApp पर आसानी से देखे जा सकेंगे।

हालांकि, यहां एक जरूरी बात ध्यान रखना चाहिए। EPFO का WhatsApp चैनल मुख्य रूप से जानकारी और जागरूकता के लिए है। इसका मतलब यह नहीं है कि पीएफ खाते से जुड़ी सभी सेवाएं WhatsApp के जरिए उपलब्ध हो गई हैं। पीएफ क्लेम, KYC, UAN और खाते से जुड़ी दूसरी सेवाओं के लिए EPFO के आधिकारिक पोर्टल या संबंधित आधिकारिक ऐप का इस्तेमाल करना होगा।

फेक लिंक, चैनल्स और ग्रुप्स से सावधान

साथ ही, पीएफ से जुड़ी जानकारी के नाम पर आने वाले फर्जी WhatsApp मैसेज और लिंक से सावधान रहना जरूरी है। किसी अनजान लिंक पर क्लिक करने या किसी व्यक्ति के साथ UAN, पासवर्ड, OTP या बैंक से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए। EPFO से जुड़ी जानकारी के लिए केवल आधिकारिक माध्यमों पर भरोसा करना बेहतर है।

ऐसे में EPFO का WhatsApp चैनल पीएफ से जुड़े नए नियमों, योजनाओं और सेवाओं की जानकारी पाने का एक आसान तरीका बन सकता है। नौकरीपेशा लोग इसे फॉलो करके जरूरी अपडेट सीधे WhatsApp पर पा सकते हैं और समय-समय पर अपने पीएफ से जुड़ी जानकारी के बारे में खुद को अपडेट रख सकते हैं।

Pranesh Tiwari

लेखक के बारे में

Pranesh Tiwari

प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।

विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता, रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।

अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।

लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।

उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।

चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsगैजेट्स न्यूज़PF से जुड़ी जानकारी WhatsApp पर मिलेगी, ऐसे जॉइन करें EPFO चैनल