काम की बात: SCAM ALERT: फेक UMANG और EPFO App के नाम पर चल रहा बड़ा फ्रॉड, एक गलती पड़ सकती है भारी, लोग हो रहे शिकार
EPFO ने फर्जी UMANG और EPFO ऐप्स को लेकर बड़ा अलर्ट जारी किया है। अगर आप भी PF से जुड़े काम मोबाइल या इंटरनेट के जरिए करते हैं, तो किसी भी अनजान App पर भरोसा न करें। ऐसे करें असली ऐप की पहचान:

Provident Fund (PF) का बैलेंस चेक करने, पासबुक देखने, क्लेम करने या अन्य EPFO सर्विस के लिए मोबाइल ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। EPFO ने अपने करोड़ों सदस्यों को एक अहम चेतावनी जारी की है। संगठन ने बताया है कि इंटरनेट और ऐप स्टोर पर UMANG और EPFO के नाम से कई फर्जी (Fake) और दिखने में बिल्कुल असली जैसे ऐप मौजूद हैं, जिनका इस्तेमाल साइबर अपराधी लोगों की पर्सनल और बैंकिंग डिटेल्स चुराने के लिए कर सकते हैं।
EPFO ने साफ कहा है कि यूजर्स किसी भी अनऑफिशियल या लुक-अलाइक (Lookalike) ऐप पर भरोसा न करें। PF से जुड़ा कोई भी काम सिर्फ EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या आधिकारिक UMANG ऐप के जरिए ही करें। अगर कोई यूजर गलती से फर्जी ऐप डाउनलोड कर लेता है और उसमें अपना UAN, पासवर्ड, OTP, आधार नंबर या बैंक डिटेल्स दर्ज कर देता है, तो उसकी संवेदनशील जानकारी साइबर ठगों के हाथ लग सकती है।
EPFO ने जारी किया अलर्ट
EPFO ने देखा है कि कुछ साइबर अपराधी ऐसे मोबाइल ऐप बना रहे हैं, जो देखने में बिल्कुल आधिकारिक UMANG या EPFO ऐप जैसे लगते हैं। इनका उद्देश्य यूजर्स को धोखा देकर उनकी निजी जानकारी हासिल करना होता है। जैसे ही कोई व्यक्ति ऐसे ऐप में लॉगिन करता है उसकी डिटेल्स ठगों तक पहुंच सकती हैं।
ये जानकारी हो सकती है चोरी
अगर आप किसी फर्जी ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपकी कई महत्वपूर्ण डिटेल खतरे में पड़ सकती हैं। UAN नंबर, EPFO पासवर्ड, मोबाइल नंबर, OTP, आधार नंबर, PAN नंबर, बैंक अकाउंट डिटेल्स, ईमेल आईडी। इन जानकारियों का इस्तेमाल साइबर ठग वित्तीय धोखाधड़ी या पहचान की चोरी (Identity Theft) के लिए कर सकते हैं।
Fake App की पहचान ऐसे करें
फर्जी ऐप की पहचान करना हमेशा आसान नहीं होता, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखकर आप सुरक्षित रह सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने से पहले जांचें: डेवलपर का नाम, डाउनलोड की संख्या, यूजर रिव्यू, ऐप की स्पेलिंग, आधिकारिक वेबसाइट पर दिया गया लिंक। अगर ऐप के नाम में छोटी-सी भी स्पेलिंग की गलती है या डेवलपर अलग है, तो उसे डाउनलोड न करें। EPFO की आधिकारिक वेबसाइट या Official UMANG App ही डाउनलोड करें। इसके अलावा किसी भी थर्ड-पार्टी वेबसाइट, APK फाइल या अनजान लिंक से ऐप डाउनलोड करने से बचें।
गलती से Fake App डाउनलोड हो जाए तो ये करें
अगर आपने गलती से कोई संदिग्ध ऐप डाउनलोड कर लिया है, तो तुरंत ये कदम उठाएं:
Step 1: ऐप को तुरंत अनइंस्टॉल करें।
Step 2: EPFO का पासवर्ड बदलें।
Step 3: UAN से जुड़ा पासवर्ड अपडेट करें। बैंक खाते पर नजर रखें।
Step 4: जरूरत पड़े तो बैंक और EPFO हेल्पलाइन से कांटेक्ट करें।
Step 5: अगर OTP या बैंक डिटेल्स शेयर की हैं, तो तुरंत बैंक को जानकारी दें।
लेखक के बारे में
Himani Guptaहिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।
शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


