काम की बात: खुशखबरी! अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; ये है सबसे आसान तरीका

Apr 01, 2026 07:52 pm ISTHimani Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

आज 1 अप्रैल से EPFO 3.0 के तहत अब PF पैसा UPI के जरिए निकालना बहुत आसान हो चुका है। EPFO के नए अपडेट के बाद आप मोबाइल से UPI के जरिए मिनटों में पैसा निकाल सकते हैं। जानें स्टेप-बाय-स्टेप पूरा प्रोसेस।

खुशखबरी! अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा; ये है सबसे आसान तरीका

1 अप्रैल से PF से जुड़ा बड़ा नियम बदल गया है। EPFO (Employee Provident Fund Organisation) से जुड़े करोड़ों लोगों के लिए 1 अप्रैल से बड़ी खबर सामने आई है। EPFO 3.0 के तहत अब PF (Provident Fund) का पैसा निकालने का तरीका पूरी तरह बदल गया है। सबसे बड़ा अपडेट यह है कि अब यूजर्स को अपना PF पैसा UPI के जरिए सीधे बैंक खाते में मिल सकता है।

अब तक PF निकालने के लिए लंबे ऑनलाइन प्रोसेस से गुजरना पड़ता था, जिसमें क्लेम फाइल करना, अप्रूवल का इंतजार करना और कई बार हफ्तों तक पैसे का इंतजार करना शामिल था। इस नए सिस्टम में क्लेम प्रोसेस को आसान बनाने, ऑटो अप्रूवल बढ़ाने और पेमेंट को फास्ट करने पर फोकस किया गया है।

UPI के जरिए PF का पैसा कैसे निकालें (Step By Step Process)

Step 1: इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में EPFO पोर्टल या Umang ऐप खोलें।

Step 2: अब “UPI से PF निकालें” (UPI Withdrawal) का ऑप्शन चुनें और जितनी रकम निकालनी है, वह दर्ज करें।

Step 3: इसके बाद अपनी रिक्वेस्ट को कन्फर्म करने के लिए UPI PIN डालें।

Step 4: जैसे ही पैसा आपके बैंक खाते में आ जाए, आप किसी भी UPI सपोर्ट करने वाले ATM से कैश निकाल सकते हैं।

Step 5: ATM स्क्रीन पर “QR Cash” का ऑप्शन चुनें।

Step 6: अब स्क्रीन पर दिख रहे QR कोड को स्कैन करें और अपना पैसा निकाल लें।

पहले और अब में क्या फर्क?

पहले PF निकालने के लिए: क्लेम फाइल करना पड़ता था, अप्रूवल में समय लगता था, पैसा आने में कई दिन या हफ्ते लग जाते थे।

अब नए सिस्टम के बाद: प्रोसेस डिजिटल और फास्ट होगी, UPI से इंस्टेंट ट्रांसफर संभव होगा, पेपरवर्क कम हो जाएगा। यह बदलाव खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जिन्हें तुरंत पैसे की जरूरत होती है।

UPI से PF निकालने के लिए जरूर ध्यान रखें ये बातें

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए कुछ जरूरी शर्तें पूरी होना बेहद जरूरी है। सबसे पहले आपका UAN (Universal Account Number) एक्टिव होना चाहिए और आपका PF अकाउंट Aadhaar से लिंक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपका मोबाइल नंबर Aadhaar और UPI ऐप दोनों से जुड़ा होना चाहिए। वहीं बैंक की KYC पूरी तरह अपडेट होनी चाहिए और उसे आपके एम्प्लॉयर द्वारा वेरिफाई किया गया होना भी जरूरी है।

Himani Gupta

लेखक के बारे में

Himani Gupta

हिमानी गुप्ता लाइव हिन्दुस्तान में गैजेट्स सेक्शन से जुड़ी हुई हैं और 2020 से इस संस्थान का हिस्सा हैं। मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें करीब 12 साल का अनुभव है। इससे पहले वह नेटवर्क 18 में गैजेट्स और बिजनेस सेक्शन देखती रही हैं, जहां बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें दो बार बेस्ट परफॉर्मर ऑफ द मंथ अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। नेटवर्क 18 से पहले भी हिमानी ने कई अन्य मीडिया संस्थानों में काम किया है। हिमानी स्मार्टफोन, कंज्यूमर गैजेट्स और AI से जुड़ी खबरों और फीचर्स पर लिखती हैं। लेटेस्ट गैजेट्स को एक्सप्लोर करना, उनकी टेस्टिंग करना और नए ऐप्स पर काम करना उनके काम का अहम हिस्सा है।

शिक्षा के क्षेत्र में हिमानी ने आईपी यूनिवर्सिटी से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने डिजिटल विद्या (Digital Vidya) से सोशल मीडिया मार्केटिंग का कोर्स भी किया है। एडिटोरियल के अलावा, हिमानी को गूगल एनालिटिक्स और सोशल मीडिया की भी काफी जानकारी है और बतौर सोशल मीडिया मैनेजर भी काम कर चुकी हैं। काम के अलावा उन्हें टेक ट्रेंड्स को समझना और उन्हें कहानियों में ढालना पसंद है, ताकि पाठक बदलती डिजिटल दुनिया से हमेशा अपडेट रह सकें।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।